फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hey Siri Ve Siri Music launch: 'हे सिरी वे सिरी' के म्यूजिक लॉन्च में पहुंचे ये सितारे, ट्रेलर की तारीफ की

Wed, 06 Nov 2024 09:28 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

पंजाबी फिल्म हे सिरी वे सिरी 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म का म्यूजिक वीडियो लॉन्च हुआ है। इस दौरान बॉलीवुड के बड़े सितारे पहुंचे।

विज्ञापन
Hey Siri Ve Siri Music launch Madhuri Dixit tushar kapoor Arbaz khan attended praised the trailer of film
आर्य बब्बर- श्वेता कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'हे सिरी वे सिरी' फिल्म के म्यूजिक लॉन्च में माधुरी दीक्षित, तुषार कपूर, अरबाज खान, इंद्र कुमार जैसे सितारे पहुंचे। सभी ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की। फिल्म 22 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। दर्शकों और फिल्म प्रेमियों में पहले से ही फिल्म को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। आइए आपको बताते हैं म्युजिक लॉन्च में क्या खास हुआ।



 
Hey Siri Ve Siri Music launch Madhuri Dixit tushar kapoor Arbaz khan attended praised the trailer of film
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माधुरी दीक्षित ने की तारीफ
माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म की कास्ट, निर्देशक और प्रोड्यूसर को बधाई दी है। माधुरी दीक्षित ने फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की कामना की। उन्होंने पंजाबी में वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।
Hey Siri Ve Siri Music launch Madhuri Dixit tushar kapoor Arbaz khan attended praised the trailer of film
इंद्र कुमार-अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरबाज खान और इंद्र कुमार ने दी बधाई
अरबाज खान ने कहा कि उन्हें भी फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छा लगा। अरबाज खान ने फिल्म के लिए पूरी कास्ट और निर्माताओं का बधाई दी। इंद्र कुमार ने भी फिल्म के लिए सितारों को बधाई दी। इंद्र कुमार ने कहा वे अपनी बेटी की फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hey Siri Ve Siri Music launch Madhuri Dixit tushar kapoor Arbaz khan attended praised the trailer of film
श्वेता कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को लेकर बोलीं श्वेता कुमार
'हे सिरी वे सिरी' में नजर आने वाली श्वेता कुमार ने फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि आर्या बब्बर के साथ काम करना काफी उत्साह से भरा रहा। उन्होंने बताया कि पंजाबी फिल्मों में ये उनका डेब्यू है। फिल्म को लेकर वे बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में उन्हें सहकलाकार और निर्देशकों ने काफी मदद भी की। 
विज्ञापन
Hey Siri Ve Siri Music launch Madhuri Dixit tushar kapoor Arbaz khan attended praised the trailer of film
आर्य बब्बर- श्वेता कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं श्वेता कुमार
श्वेता कुमार ने कहा कि इससे पहले वे उर्मिला मातोंडकर के साथ साल 2008 में कर्ज में काम किया है। इसके बाद उन्होंने रेखा जी और शरमन जोशी के साथ सुपर नानी में भी काम किया है। श्वेता कुमार ने इस दौरान कहा कि वे अपनी फिल्म की शूटिंग को काफी इंज्वाय कर रही थीं। वे पंजाबी भाषा नहीं जानती थीं, उनके सह कलाकार और निर्देशिका ने उनकी इसमें काफी मदद की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed