दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट द्वारा कथित हाई बॉक्स एप घोटाला मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बुधवार (9 अक्तूबर) को जांच में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। अभिनेत्री को गुरुवार (3 अक्तूबर) को समन जारी किया गया था। यह घोटाला हाई बॉक्स एप मोबाइल एप्लिकेशन के संबंध में है, जिसने इसमें निवेश करने वाले लोगों को अत्यधिक दैनिक रिटर्न का वादा किया था। हालांकि, एप के जरिए देशभर के 30 हजार से अधिक लोगों से 500 करोड़ रुपये की ठगी की जानकारी ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
HIBOX Scam: हाई बॉक्स एप घोटाला मामले में रिया चक्रवर्ती को समन जारी, दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में 500 से अधिक शिकायतें मिली हैं और कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर्स कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया पर एप को बढ़ावा देने के लिए शक के दायरे में आ गए हैं। पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ स्पेशल सेल) हेमंत तिवारी ने कहा, 'हाई बॉक्स एप एक सावधानीपूर्वक नियोजित घोटाले के केंद्र में था।' पुलिस उपायुक्त के अनुसार, रिया चक्रवर्ती अगर जांच में शामिल नहीं हुईं तो उन्हें दोबारा समन भेजा जाएगा।
मामले में पुलिस ने घोटाले के कथित मास्टरमाइंड शिवराम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने उससे जुड़े चार अलग-अलग बैंक खातों से 18 करोड़ रुपये भी जब्त किए हैं। रिया को यह समन यूट्यूबर एल्विश यादव और कॉमेडियन भारती सिंह को दिल्ली पुलिस द्वारा तलब किए जाने के एक दिन बाद जारी हुआ है। धोखाधड़ी घोटाले में आवेदन के संबंध में 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी शामिल थी।
Devara Box Office Collection Day 9: 'देवरा' की हालत में नहीं आया सुधार, नौवें दिन इतनी रही फिल्म की कमाई
फरवरी 2024 में लॉन्च किए गए हाई बॉक्स एप ने फरवरी से जून तक इसमें निवेश करने वाले लोगों के लिए 1 से 5 प्रतिशत के उच्च रिटर्न की बात कही। कथित तौर पर, हाई बॉक्स एप में 30 हजार लोगों ने निवेश किया। हालांकि, जुलाई के बाद से कोई भुगतान नहीं किया गया है और इसका कारण तकनीकी मुद्दे, कानूनी समस्याएं और जीएसटी चिंताएं हैं।
Shoaib Ibrahim: 'बिग बॉस 18' में धमाल मचाने आ रहे शोएब इब्राहिम, शो के अन्य प्रतिभागियों के छुड़ाएंगे छक्के?
16 अगस्त को 29 पीड़ितों से आवेदन के संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 20 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साइबर पूर्वोत्तर जिले, बाहरी जिलों, शाहदरा और एनसीआरपी पोर्टल से कई शिकायतें दर्ज की गईं।