{"_id":"5b2383954f1c1b624d8b657b","slug":"high-court-order-armaan-kohli-to-apologies-to-girlfriend-neeru-randhawa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड ने इस वजह से वापस लिया केस, पीट-पीटकर किया था लहूलुहान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड ने इस वजह से वापस लिया केस, पीट-पीटकर किया था लहूलुहान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अरमान कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट के मामले में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली को कोर्ट ने राहत देते हुए जेल से रिहा कर दिया है। कोर्ट ने अरमान कोहली के माफीनामे के बाद ये फैसला सुनाया है। बता दें कि उन्हें मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
Trending Videos
2 of 5
अरमान कोहली
अरमान कोहली की गर्लफ्रेंड नीरू ने बांद्रा कोर्ट में अपना केस वापस ले लिया जिसके चलते अरमान को आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया। इससे पहले कोर्ट ने अरमान कोहली से कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से माफी मांगे और खेद व्यक्त करें। साथ ही भविष्य में वे ऐसा नहीं करेंगे ये भी वचन दें। कोर्ट ने कहा कि ये पहला मौका नहीं है कि कोहली पर मारपीट का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अरमान कोहली और नीरू रंधावा
कोर्ट ने कहा था कि इस आधार पर एफआईआर खारिज नहीं किया जा सकता कि दोनों पार्टियां स्वयं कोर्ट में आकर इसकी मांग कर रही हैं। कोर्ट ने कहा, हमें अपने समाज के बारे में भी सोचना है। हम यह चाहते हैं कि वह इस पूरी घटना पर खेद व्यक्त करें।
4 of 5
अरमान कोहली
दरअसल, अरमान कोहली ने अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को खारिज करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका के अनुसार, कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच सुलह हो गई है और उन्होंने एफआईआर खारिज करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
अरमान कोहली
याचिका के अनुसार, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को आर्थिक मुआवजा भी दे दिया है। कोर्ट में गुरुवार को कोहली के पिता और फिल्म निर्देशक राजकुमार कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थीं। इससे पहले कोर्ट ने अरमान कोहली को 26 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X