कोरोना महामारी ने जिन उद्योगों पर सबसे बुरा असर डाला उनमें से एक फिल्म इंडस्ट्री भी है। इस खतरनाक वायरस की वजह से देशभर के सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा। सरकार के इस फैसले से फिल्म के प्रोड्यूसर्स, एक्टर्स और इस इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। अब कोरोना की लहर देश में कम हो चुकी है तो सिनेमाघरों की रौनक फिर से लौटती नजर आ रही है। लोग एक बार फिर अपने फेवरेट सितारों को देखने के लिए बड़े पर्दे का रुख करने लगे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कोरोना की खतरनाक लहर के बाद सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुईं। इनमें से कुछ हिट रही तो कुछ ने लोगों को निराश किया। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट
Boxoffice Collection: सिनेमाघर खुलने के बाद ये बड़ी फिल्में हुईं रिलीज, कुछ ने की ताबड़तोड़ कमाई तो कुछ का हुआ बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्यवंशी
अक्षय कुमार स्टारार सूर्यवंशी सिनेमाघरों के खुलने के बाद सबसे पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। पहले दिन फिल्म ने 26.29 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 195 करोड़ से ज्यादा का था।
83
रणवीर सिंह की यह फिल्म साल 1983 के वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बनाई गई थी। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म लंबे समय से कोरोना महामारी की वजह से अटकी पड़ी थी, लेकिन जब इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया तो इसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भले ही पार कर लिया लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह इसे फ्लॉप करार दिया गया।
बंटी और बबली 2
यशराज प्रोडक्शन की यह फिल्म साल 2005 में आई बंटी और बबली का सीक्वल थी। फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।
अंतिम
यह फिल्म भी सिनेमाघरों के खुलने के बाद रिलीज की गई थी। फिल्म में आयुष शर्मा और सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सलमान की वजह से दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी। फिल्म ने कुल 37.55 करोड़ का कलेक्शन किया।