फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Box Office Records: 'पुष्पा', 'बाहुबली-2', 'संजू' काे पछाड़, द कश्मीर फाइल्स ने बनाए तीन रिकॉर्ड

Sat, 19 Mar 2022 02:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 19 Mar 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Box office Records: Vivek Agnihotri Film Became Highest Grossing Film on Day 8 and other Movies based on Kashmir
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने महज आठ दिनों के भीतर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कश्मीर पर कोई फिल्म बनी हो। इससे पहले भी कश्मीर पर रोजा, शिकारा, हैदर सहित 15 फिल्में बन चुकी हैं। हालांकि किसी भी फिल्म को 'द कश्मीर फाइल्स' जितना उछाल नहीं मिला। 15 फिल्मों में से 11 ने तो बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब प्रदर्शन किया था। 1995 में आई 'रोजा' और 2000 में रिलीज हुई 'मिशन कश्मीर' हिट साबित हुईं थीं। वहीं 2014 में आई शाहिद कपूर की हैदर ने औसत प्रदर्शन किया था। 

The Kashmir Files Box office Records: Vivek Agnihotri Film Became Highest Grossing Film on Day 8 and other Movies based on Kashmir
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कश्मीर पर आधारित 15 फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड
पिछले 22 सालों में कश्मीर पर 75 लाख रुपये से लेकर 37 करोड़ रुपये तक के बजट में 15 फिल्में बनी हैं। उपलब्ध डेटा के मुताबिक 15 फिल्मों में से 11 फ्लॉप रहीं है। वहीं रोजा, मिशन कश्मीर सहित चार फिल्में हिट रहीं। हालांकि इन सुपरहिट फिल्मों में से विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है। 'द कश्मीर फाइल्स' ने अब तक कुल 120.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।   

फिल्म बजट कमाई
रोजा (1995) 2.2 करोड़ रुपये 5.6 करोड़ रुपये
मिशन कश्मीर (2000) 20 करोड़ रुपये 43.3 करोड़ रुपये
शीन (2004) 75 लाख रुपये 18.25 लाख रुपये
यहां (2005) 3.5 करोड़ रुपये 2.31 करोड़ रुपये
तहान (2008) 3 करोड़ रुपये 47.89 करोड़ रुपये
शौर्य (2008) 4.5 करोड़ रुपये 3.34 करोड़ रुपये
हारुद (2010) 1 करोड़ रुपये 3.07 लाख रुपये
लम्हा (2010) 25 करोड़ रुपये 14 करोड़ रुपये
हैदर (2014) 37 करोड़ रुपये 79.16 करोड़ रुपये
हामिद (2018) 10 करोड़ रुपये 0.07 करोड़ रुपये
शिकारा (2020) 8 करोड़ रुपये 12 करोड़ रुपये
द कश्मीर फाइल्स (2022) 20 करोड़ रुपये 120.35 करोड़ रुपये

 

The Kashmir Files Box office Records: Vivek Agnihotri Film Became Highest Grossing Film on Day 8 and other Movies based on Kashmir
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन में 19.15 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म
'द कश्मीर फाइल्स' के नाम एक और रिकॉर्ड बन गया है। दरअसल, पिछले 130 दिनों में किसी भी फिल्म ने एक दिन में 19.15 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की है। हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की '83' और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ने भी एक दिन में 17.41 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन नहीं किया था। हालांकि 'द कश्मीर फाइल्स 'से पहले 7 नवंबर, 2021 को रिलीज हुई 'सूर्यवंशी' ने एक दिन में 26.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जिस तरह से प्रत्येक दिन 'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई में इजाफा होते जा रहा है, उससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 'सूर्यवंशी' का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Box office Records: Vivek Agnihotri Film Became Highest Grossing Film on Day 8 and other Movies based on Kashmir
द कश्मीर फाइल्स - बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने का रिकॉर्ड
द कश्मीर फाइल्स ने पहले सप्ताह में ही 98 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने अब तक 400 फीसदी का प्रॉफिट कमा लिया है। यह अब तक का सर्वाधिक प्राॅफिट है। इससे पहले रणबीर कपूर की संजू ने पहले सप्ताह सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाया था।

फिल्म फिल्म का बजट पहले हफ्ते का कलेक्शन पहले हफ्ते का प्रॉफिट
बाहुबली - 2 250 करोड़ रुपये 247 करोड़ रुपये -1.2%
वॉर 150 करोड़ रुपये 238 करोड़ रुपये 58.7%
सुल्तान 145 करोड़ रुपये 229 करोड़ रुपये 57.9%
टाइगर जिंदा है 210 करोड़ रुपये 206 करोड़ रुपये -1.9%
संजू 96 करोड़ रुपये 202 करोड़ रुपये 110.4%
कश्मीर फाइल्स 20 करोड़ रुपये 98.35 करोड़ रुपये 400%
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed