{"_id":"62359671aa47de11a1236983","slug":"jhund-producer-savita-raj-hiremath-raised-questions-on-film-the-kashmir-files-tax-free-said-our-film-is-also-important","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के टैक्स फ्री होने पर ‘झुंड’ की निर्माता सविता राज ने उठाए सवाल, पोस्ट कर कह डाली ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के टैक्स फ्री होने पर ‘झुंड’ की निर्माता सविता राज ने उठाए सवाल, पोस्ट कर कह डाली ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 19 Mar 2022 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
झुंड, द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीरी पंडितों के नरंसहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देशभर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है, जिन्हें देशभर में खूब तारीफ मिल रही है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। इतना ही नहीं, कई राज्य सरकारों ने अपने प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया, ताकि फिल्म को देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग सिनेमाघरों तक पहुंचे। वहीं, ‘द कश्मीर फाइल्स’ के टैक्स फ्री होने पर फिल्म ‘झुंड’ की निर्माताओं में से एक सविता राज हिरेमठ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के टैक्स फ्री होने पर सवाल उठाया है और कहा है कि उनकी फिल्म भी बहुत महत्वपूर्ण थी।
2 of 5
झुंड के ट्रेलर का एक सीन
- फोटो : social media
सविता राज हिरेमठ ने शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनकी फिल्म ‘झुंड’ भी कम महत्वपूर्ण नहीं थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने हाल ही में 'कश्मीर फाइल्स' देखी और कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी के रूप में यह दिल दहला देने वाली है और यह एक ऐसी कहानी है जिसे बताए जाने की जरूरत है। यह कश्मीरी पंडितों के लिए एक अच्छी आवाज है। लेकिन 'झुंड' के निर्माता के रूप में, मैं हैरान हूं। आखिरकार, 'झुंड' भी एक महत्वपूर्ण फिल्म है। इसमें एक कहानी और एक बड़ा संदेश है जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रशंसा मिली है।’
3 of 5
झुंड में अमिताभ बच्चन
- फोटो : social media
अपने पोस्ट में सविता राज ने ये भी लिखा कि वह यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सरकार के लिए एक फिल्म का चयन करने और उसे मनोरंजन कर से फ्री करने का क्या मापदंड है, जिसके आधार पर सरकार किसी फिल्म को टैक्स फ्री बनाकर, सोशल मीडिया के जरिए या फिर अपने कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी देकर उस फिल्म का सपोर्ट कर सकती है। इसके आगे उन्होंने अपनी फिल्म की बात की और बताया कि 'झुंड' एक ऐसा विषय है जो हमारे देश के विकाश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस फिल्म में सिर्फ जाति और आर्थिक असमानता के बारे में बात नहीं हुई। बल्कि 'झुंड' समाज के निचले तबके को उनकी सफलता की कहानी बनाने का एक तरीका भी दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
झुंड
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘झुंड’ 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिताभ बच्चन नजर आए हैं। ये फिल्म सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर बनाई गई है। इसमें बिग बी ने विजय बरसे का किरदार निभाया है। अगर बात करें विजय बरसे की तो उन्होंने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को टीम बनाने के लिए प्रेरित किया था। यह फिल्म नागराज पोपटराव द्वारा निर्देशित है।
विज्ञापन
5 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, ‘द कश्मीर फाइल्स’ की बात करें तो ये फिल्म सिनेमाघरों में ‘झुंड’ से ठीक एक हफ्ते बाद रिलीज हुई थी। 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक कुल 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार जैसे सितारे नजर आए हैं। ये फिल्म अब तक गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य में टैक्स फ्री हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।