सब्सक्राइब करें

कौन है 2026 की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री? प्रियंका चोपड़ा और दीपिका के अलावा ये एक्ट्रेस भी हैं शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 30 Apr 2026 04:31 PM IST
सार

Highest Paid Bollywood Actresses 2026: इस साल 2026 में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय अभिनेत्रियां कौन हैं? आइए जानते हैं कि ये अभिनेत्रियां एक फिल्म से कितना रुपया कमाती हैं। मिलिए 2026 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय अभिनेत्रियों से।

विज्ञापन
Highest Paid Bollywood Actresses 2026 Priyanka Chopra Deepika Padukone to Alia Bhatt
2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय अभिनेत्रियों की लिस्ट काफी लंबी है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा के अलावा कई अभिनेत्रियों का नाम शुमार है। ये हैं 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय अभिनेत्रियां, जिनकी फीस सुनकर आपको होश जरूर उड़ जाएंगे।

Trending Videos
Highest Paid Bollywood Actresses 2026 Priyanka Chopra Deepika Padukone to Alia Bhatt
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इस समय सबसे ज्यादा फीस लेने वाली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में उन्होंने 30 करोड़ रुपये लिए हैं। उनकी एक फिल्म की फीस अब 40 करोड़ रुपये तक हो गई है। प्रियंका अब फिल्म ‘वाराणसी’ और सीरीज ‘सिटाडेल 2’ में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Highest Paid Bollywood Actresses 2026 Priyanka Chopra Deepika Padukone to Alia Bhatt
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने के बाद भी टॉप पर हैं। कथित तौर पर दीपिका एक फिल्म के लिए करीब 30 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ और शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ शामिल हैं। एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'राका' के लिए दीपिका को लगभग 25 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है। 

Highest Paid Bollywood Actresses 2026 Priyanka Chopra Deepika Padukone to Alia Bhatt
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट भी बहुत ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। आलिया अपनी एक फिल्म के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। आलिया फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए आलिया करीब 7 करोड़ रुपये फीस ले रही हैं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी ले सकती हैं। 

विज्ञापन
Highest Paid Bollywood Actresses 2026 Priyanka Chopra Deepika Padukone to Alia Bhatt
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रद्धा कपूर
'स्त्री 2' की जबरदस्त सफलता के बाद श्रद्धा कपूर ने अपनी फीस बढ़ा दी है। श्रद्धा अपनी आगामी फिल्मों के लिए अच्छी फीस की डिमांड कर रही हैं। उनकी एक फिल्म की फीस 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। वे ‘नागिन’ और ‘स्त्री 3’ जैसी फिल्मों में काम कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed