फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hijab Row: सोनम कपूर के पोस्ट पर भड़के बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, कहा- तुम अपना काम…..

Sat, 12 Feb 2022 09:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 09:18 PM IST
सार

बीते कई दिनों से देश में जारी हिजाब पर विवाद अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। यह विवाद अब पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है। कर्नाटक के एक सरकारी कॉलेज से शुरू हुआ यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
Hijab Row: BJP leader Manjinder Singh Sirsa furious over Sonam Kapoor on her post said  This is wrong to compare hijab with turban
सोनम कपूर, मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कई दिनों से देश में जारी हिजाब पर विवाद अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। यह विवाद अब पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है। कर्नाटक के एक सरकारी कॉलेज से शुरू हुआ यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिजाब विवाद पर अब राजनीति बढ़ती जा रही है। ऐसे में अलग-अलग लोग इस पर अपनी तरह- तरह की राय रख रहे हैं। इसी बीच मनोरंजन जगत के कई कलाकार भी हिजाब विवाद पर अपना पक्ष खुलकर रख रहे हैं। इसी क्रम में बीते दिन बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी।

 

हालांकि, अभिनेत्री की इस मुद्दे पर आई प्रतिक्रिया के बाद अब बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पलटवार किया है। दरअसल सोनम कपूर ने इस मुद्दे पर अपने विचार रखते हुए हिजाब की तुलना सिखों की पगड़ी से कर दी थी। जिस पर अब बीजेपी नेता ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Hijab Row: BJP leader Manjinder Singh Sirsa furious over Sonam Kapoor on her post said  This is wrong to compare hijab with turban
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिजाब विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए सोनम ने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक तरफ पगड़ी पहने एक युवक नजर आ रहा था। वहीं दूसरी तरफ हिजाब पहने महिला दिख रही थी। साथ ही इस तस्वीर पर लिखा था, पगड़ी पहनना एक विकल्प हो सकता है, लेकिन हिजाब नहीं।

Hijab Row: BJP leader Manjinder Singh Sirsa furious over Sonam Kapoor on her post said  This is wrong to compare hijab with turban
डीप ब्रालेट में सोनम कपूर का बोल्ड लुक वायरल - फोटो : sonam kapoor instagram

सोनम की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए अब मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, सोनम ने बहुत ही विवादित पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पहले तो मैं सोनम कपूर से यह कहना चाहूंगा कि इस तरह की विवादित पोस्ट डाल कर दो धर्मों को आपस में लड़ाने का काम गलत है। तुमने जिस दस्तार की तुलना की है, वह सिख के लिए जरूरी है। गुरु गोविंद सिंह ने हमें जो यह बक्शीश दी है। यह सिख के लिए जरूरी है, यह हमारे शरीर का एक हिस्सा है, कोई कहना नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hijab Row: BJP leader Manjinder Singh Sirsa furious over Sonam Kapoor on her post said  This is wrong to compare hijab with turban
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर के पोस्ट पर भड़कते हुए उन्होंने आगे कहा, आपका हिसाब की तुलना पगड़ी से करना बिल्कुल गलत है। सभी धर्मों की अपनी मान्यताएं हैं। यह मान्यताएं कायम भी रहनी चाहिए, लेकिन इस तरह जानबूझकर अभिनेत्री ने जो किया है, मैं उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मैं सोनम से कहना चाहता हूं तुम्हारा काम कलाकार वाला है, तुम अपना कलाकार वाला काम करो।

विज्ञापन
Hijab Row: BJP leader Manjinder Singh Sirsa furious over Sonam Kapoor on her post said  This is wrong to compare hijab with turban
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

दरअसल, मामला कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज का है, जहां बीते महीने को कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंचीं तो उन्हें कक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया। इस वजह से एक छात्रा ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए हिजाब पहनकर कक्षा जाने की अनुमति मांगी थी। ऐसे में मामले को लेकर बढ़ते तनाव के बीच कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामले में फैसला आने तक सभी छात्रों पर किसी भी तरह के धार्मिक परिधान में कॉलेज आने पर रोक लगा दी है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed