{"_id":"5f13d9bd8ebc3e63e6072c2c","slug":"himani-shivpuri-showed-that-there-is-no-ban-on-the-work-of-elderly-artists-she-reached-for-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमानी शिवपुरी ने दिखाया कि नहीं है बुजुर्ग कलाकारों के काम पर जाने की रोक, पहुंच गईं शूटिंग करने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिमानी शिवपुरी ने दिखाया कि नहीं है बुजुर्ग कलाकारों के काम पर जाने की रोक, पहुंच गईं शूटिंग करने
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिमानी शिवपुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिने मजदूरों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज ने सरकार से जिन दिशा-निर्देशों पर मुहर लगवाई है वह नियम बुजुर्ग कलाकारों को भले बहुत दिक्कत दे रहे हो लेकिन सार्वजनिक जीवन में सक्रिय राजनेताओं से सबक लेते हुए वरिष्ठ कलाकार हिमानी शिवपुरी शूटिंग पर पहुंच गई हैं। फेडरेशन की संस्तुति पर महाराष्ट्र सरकार ने 65 साल से ऊपर के कलाकारों को शूटिंग पर न आने की सलाह दी है, ऐसा कोई कानून अब तक देश में नहीं बना है कि 65 साल से ऊपर का कोई शख्स बाहर जाकर काम ही नहीं कर सकता। हां, तमाम बुजुर्ग कलाकार इस दिशा निर्देश को भी बदलने की मांग जरूर कर रहे हैं।
2 of 5
गोविंद नामदेव
- फोटो : ट्विटर
फिल्मों और टीवी के जाने-माने वरिष्ठ अभिनेता गोविंद नामदेव का कहना है कि जो लोग शारीरिक तौर पर स्वास्थ्य हैं उन्हें काम करने की अनुमति होनी ही चाहिए। वह खुद भी 65 वर्ष के हैं इसलिए उनका कहना है, 'यह हर एक कलाकार का अधिकार है। सिर्फ किसी कलाकार की उम्र 65 साल से ऊपर हो गई है इसका मतलब यह नहीं है कि उसके अंदर रोगों से लड़ने की क्षमता भी नहीं रही है। अगर एक स्वस्थ व्यक्ति सभी सावधानियों का पालन करते हुए काम करने के लिए तैयार है तो उसे रोकना नहीं चाहिए। आखिर में उसकी भी जीविका का सवाल है।'
3 of 5
हिमानी शिवपुरी
- फोटो : AmarUjala
टीवी और फिल्मों की वरिष्ठ अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी अपने काम पर पहुंच चुकी हैं। उनका मानना है कि यह वायरस तो हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे बाहर निकल कर शूटिंग करने आने में बहुत डर लग रहा था और मैं अभी भी बहुत डरी हुई हूं। यह स्थिति ही डरावनी है। लेकिन, ऐसे में ज्यादा उम्र के कलाकारों को किनारे नहीं करना चाहिए। इस पेशे में जैसे कलाकार बड़े होते जाते हैं, उनके पास काम कम होता जाता है। हमें तो पेंशन भी नहीं मिलता। जितना मिलता है वह लाइफस्टाइल मेंटेन करने में चला जाता है। ऐसे में हमें काम की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरुणा ईरानी
- फोटो : file photo
मशहूर फिल्म अभिनेत्री अरुणा ईरानी का इस मामले में थोड़ा अलग ही कहना है। वह कहती हैं कि ऐसे समय में अपने घरों में ही रहना ज्यादा अच्छा है। उन्होंने कहा, 'जब तक स्थितियां थोड़ी सामान्य नहीं हो जाती तब तक बूढ़े और बच्चों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। मुझे काम करना पसंद है लेकिन मेरा स्वास्थ्य मेरी प्राथमिकता है। मुझे अपना ख्याल खुद रखना होगा और मैं ऐसी स्थिति में बाहर निकल कर काम करने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फेडरेशन ने शूटिंग शुरू होने से पहले लागू करवाए गए दिशा निर्देशों में ये निर्देश भी महाराष्ट्र सरकार से जारी करवाया है कि 65 साल से ज्यादा उम्र के कलाकार काम पर आने से परहेज करेंगे। इस सलाह को यूनियन ने कानून मान लिया है और सारी परेशानी वहीं से शुरू होती है। महाराष्ट्र सरकार के सूत्र बताते हैं कि राज्य सरकार ने ऐसा कोई कानून नहीं बनाया है कि राज्य में 65 साल से ऊपर के लोग काम ही नहीं कर सकते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।