सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नेहा कक्कड़ की शादी की खबरों के बीच पहली बार एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने दिया बयान, बोले- 'मुझे विलेन बनाया'

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 18 Feb 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
himansh kohli says neha kakkar decision to breakup with his
Neha kakkar - फोटो : Social Media

गायिका नेहा कक्कड़ पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 'इंडियन आइडल 11' के मंच पर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। इस बीच नेहा कक्कड़ के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने पहली बार बयान दिया है। करीब एक साल पहले नेहा और हिमांश रिलेशनशिप में थे।

Trending Videos
himansh kohli says neha kakkar decision to breakup with his
Neha Kakkar and himansh kohli - फोटो : social media

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए हिमांश ने कहा कि 'मीडिया ही नहीं बाकी लोग भी मुझे नेहा कक्कड़ का एक्स-ब्वॉयफ्रेंड कहकर ही बुलाते हैं। मैं समझ सकता हूं कि मेरा रिलेशनशिप किसी के साथ रहा है हालांकि मुझे बुरा भी लगता है क्योंकि मेरी अपनी भी एक पहचान है। मैंने साल 2011 में अपने टीवी शो 'हमसे है लाइफ' से अपना सफर शुरू किया था। साल 2014 में फिल्म 'यारियां' से मुझे पहचान मिली।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
himansh kohli says neha kakkar decision to breakup with his
Neha Kakkar and himansh kohli - फोटो : social media

हिमांश ने आगे कहा कि 'नेहा और मेरी मुलाकात इसके काफी बाद हुई थी। 'रांची डायरीज' फिल्म में नेहा का एक गाना था। शायद इसी दौरान हम मिले थे। हम करीब एक साल तक साथ रहे हैं। मैं उसे लेकर काफी सीरियस था और शादी का भी प्लान था। एक वक्त ऐसा था जब सोशल मीडिया पर हर कोई मुझे ही बुरा भला कर रहा था। अब चीजें थोड़ी स्थिर हुई हैं।'

himansh kohli says neha kakkar decision to breakup with his
Neha Kakkar and himansh kohli - फोटो : social media

हिमांश कहते हैं कि 'नेहा ने जो कुछ भी कहा उसी से लोगों ने अंदाजा लगा लिया और मुझे विलेन की तरह बना दिया गया। नेहा ने टीवी शो में रो दिया और लोगों को यकीन हो गया। जब सब मुझे गलत ठहराने लगे तो मैं भी रोना चाहता था। बहुत कुछ कहना चाहता था मैं लेकिन मैंने खुद को शांत बना लिया। जिसे मैं इतना प्यार करता था उसके खिलाफ कैसे बोल सकता हूं।'

विज्ञापन
himansh kohli says neha kakkar decision to breakup with his
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली - फोटो : social media

ब्रेकअप पर हिमांश ने कहा, 'इसकी बहुत सी वजहें थीं लेकिन अब इस पर बात नहीं करना चाहता। केवल इतना कहना चाहता हूं कि नेहा इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी। इस तरह हमने ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया। ब्रेकअप का फैसला उसका था। इसके बावजूद वही सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखती रही।'

बंगाली फिल्मों के अभिनेता और पूर्व सांसद का निधन, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से था खास कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed