फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेब्यू गाने के लिए हिमेश रिशमिया को मिला था अवॉर्ड, इस एक्ट्रेस के लिए तोड़ दी थी 22 साल की शादी

Sat, 21 Jul 2018 11:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
himesh reshammiya birthday special life story unknown facts

सिंगर, कम्पोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को हुआ था। बॉलीवुड में हिमेश अपने यूनिक स्टाइल की गायकी की वजह से जाने जाते हैं। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' उस दौर में काफी हिट हुआ था। साथ ही हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं जिन्हें उनके इस पहले ही डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। 

himesh reshammiya birthday special life story unknown facts

आपको जानकार हैरानी होगी कि 'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे सुपरहिट गाने देने वाले हिमेश दरअसल सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर नहीं बनना चाहते थे लेकिन पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। 

himesh reshammiya birthday special life story unknown facts

हिमेश का पहला एल्बम 'आप का सुरूर' आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी। हिमेश ने अब तक 700 गाने गाए हैं और 120 फिल्मों के गानों को कंपोज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
himesh reshammiya birthday special life story unknown facts

इसी साल मई में हिमेश रिशेमिया उस समय चर्चा में आए जब अचानक उनकी दूसरी शादी की खबर आई। हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुजराती रीति रिवाजों से शादी की। हिमेश और सोनिया पिछले 10 साल से रिलेशन में थे। साल 2017 में हिमेश ने शादी के 22 साल बाद पहली पत्नी कोमल को तलाक दे लिया था। शादी में हिमेश की पहली पत्नी का बेटा भी मौजूद था। 

विज्ञापन
himesh reshammiya birthday special life story unknown facts

हिमेश की पत्नी सोनिया खुद भी एक्ट्रेस हैं। वो 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रिमिक्स', 'यस बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। सोनिया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में एक फाइनेंस कंपनी में सेक्रेटरी के तौर पर शुरू की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed