फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमेश रेशमिया ने कही सलमान के लिए ऐसी बात, सुनकर भाईजान भी हो जाएंगे इमोशनल

Sun, 26 Jan 2020 02:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 26 Jan 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Himesh Reshammiya said salman khan gave him first break in bollywood
Himesh Reshammiya, Salman Khan - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया की फैन फॉलोइंग के बारे में तो सभी जानते हैं। हिमेश सिंगिंग और सॉन्ग कंपोजिंग के अलावा एक्टिंग भी करते हैं। हालांकि बतौर कलाकार हिमेश रेशमिया ज्यादा सफलका हासिल नहीं हुई है। हिमेश की हाल ही में एक और फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन में हिमेश इन दिनों जुटे हुए हैं। इस दौरान वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोल रहे हैं।

Himesh Reshammiya said salman khan gave him first break in bollywood
Himesh Reshammiya - फोटो : amar ujala

हिमेश के बारे में वैसे तो सभी जानते हैं। पूरे बॉलीवुड को पता है कि हिमेश को बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमना खान ने पहला ब्रेक दिया था। हिमेश भी इस बात को कभी नहीं नकारते। बल्कि उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वो इसके लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा करते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक बार फिर से हुआ है। हिमेश ने एक म्यूजिक एंड चैट शो 'प्रो म्यूजिक काउंडाउन' में इससे जुड़ा एक और खुलासा किया है।

Himesh Reshammiya said salman khan gave him first break in bollywood
himesh reshammiya - फोटो : social media

हिमेश ने चैट शो के दौरान कहा, 'सलमान ने मुझे उस समय ब्रेक दिया जब किसी ने मुझ पर विश्वास नहीं किया था। मेरे पिता (विपिन रेशमिया, प्रोड्यूसर) और सलमान खान एक फिल्म के लिए साथ में काम कर रहे थे उसी दौरान मैं उनसे मिला था। उस समय उन्होंने मुझ में कुछ देखा जो कभी मैंने भी नहीं देखा था। उसके लिए मैं हमेशा उन्हें अपना हमेशा अपना गॉड फादर और मेंटर मानूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Himesh Reshammiya said salman khan gave him first break in bollywood
Himesh Reshammiya - फोटो : instagram

आगे हिमेश कहते हैं, 'मैंने शपथ ली थी कि मैं सलमान के अलावा किसी भी अभिनेता के लिए कंपोजिंग नहीं करूंगा। क्योंकि यहां बहुत सारे टैलेंटेड कंपोजर्स हैं। सलमान उनमें से एक हैं जिनके लिए काम करने के लिए मैं कभी मना नहीं कर सकता।' बता दें कि हिमेश ने ये बात पहली बार नहीं कही है। वो कई मौकों पर इस तरह की बातें कह चुके हैं। 

पढ़ें: Republic Day 2020: 'ऐ मेरे प्यारे वतन से' लेकर 'ऐ वतन' तक, देशभक्ति का जोश भर देंगे ये 10 गाने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed