{"_id":"5afd62424f1c1be9408b602e","slug":"himesh-reshammiya-spotted-with-wife-sonia-kapoor-at-mumbai-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुबई में पत्नी संग हनीमून मनाकर लौटे हिमेश, एयरपोर्ट पर नजर आए कुछ ऐसी हालत में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुबई में पत्नी संग हनीमून मनाकर लौटे हिमेश, एयरपोर्ट पर नजर आए कुछ ऐसी हालत में
Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टिंग में भी अपना जलवा दिखा रहे हिमेश रेशमिया देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी नई दुल्हन के साथ नजर आए। हिमेश और उनकी पत्नी सोनिया कपूर ने हाल ही में शादी की है और वह दोनों दुबई में अपना हनीमून कंप्लीट कर मुंबई लौटे हैं। वैसे सूत्रों की मानें तो दोनों ही शादी के बाद हनीमून के बहाने कुछ जरूरी सामान लेने के लिए दुबई गए थे और अब वह मुंबई लौट आए हैं।
2 of 4
आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया ने 11 मई 2018 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली। यह शादी बड़े ही सीक्रेट तरीके से हुई थी जिसमें केवल उनके परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हिमेश ने बताया कि- वो और सोनिया पिछले काफी समय से अच्छे दोस्त हैं। इस रिश्ते को और मजबूती देते हुए अब हमने शादी कर ली है और हमारे लिए यह बहुत ही खुशी का पल है।
3 of 4
मुंबई एयरपोर्ट पर हिमेश और सोनिया कुछ अलग अंदाज में कैमरे में कैद हुए। हिमेश ने अपने अंदाज में खुशी को जाहिर करते हुए फोटोग्राफरों का अभिवादन स्वीकार किया तो वहीं उनकी वाइफ सोनिया कपूर भी इस मौके पर बेहद खुश नजर आईं। दोनों पिछले कई सालों से लिव इन में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खबर है कि सोनिया शादी के बाद अब अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह सकती हैं। सोनिया अब इंडस्ट्री से दूर अपनी नई शादीशुदा जिंदगी और फैमिली लाइफ को इंज्वॉय करना चाहती हैं। आपको बता दें कि जनवरी 2017 में हिमेश और उनकी पहली पत्नी कोमल का तलाक हो गया था और अब हिमेश, सोनिया से शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।