फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Stars: इन टीवी सितारों ने परिवार से बगावत कर अभिनय में बनाया करियर, लिस्ट में कई मशहूर स्टार्स के नाम शामिल

Sun, 31 Dec 2023 11:17 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 31 Dec 2023 11:17 PM IST
सार

छोटे पर्दे के ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए अपने परिवार से बगावत की और इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। तो आइए जानते हैं टीवी के इन सितारों के बारे में...

विज्ञापन
Hina Khan Karishma Sawant Surveen Chawla Ankit Gera TV Celebs Who Chased Acting Career Against Their Parents
हिना खान, करिश्मा सावंत, सुरवीन चावला - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो

छोटे पर्दे के ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। इन सितारों के माता-पिता नहीं चाहते थे कि ये अभिनय में अपना करियर बनाए। हालांकि, इन स्टार्स ने एक्टिंग करने के लिए अपने परिवार से बगावत की और इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर सुरवीन चावला तक का नाम शामिल हैं। तो आइए जानते हैं टीवी के इन सितारों के बारे में...

Hina Khan Karishma Sawant Surveen Chawla Ankit Gera TV Celebs Who Chased Acting Career Against Their Parents
हिना खान - फोटो : social media

हिना खान
टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर एक अलग पहचान बनाई है। हिना के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वे अभिनय में अपना करियर बनाए। अभिनेत्री ने एक्टिंग करने के लिए अपने परिवार से लड़ाई तक कर ली थी। हालांकि, बाद में हिना को उनके पिता ने सपोर्ट किया था।

यह भी पढ़ें: Dunki Buzz: पेरिस में फैंस पर चढ़ा डंकी का खुमार, एफिल टॉवर के सामने लुट पुट गाने पर किया परफॉर्म

Hina Khan Karishma Sawant Surveen Chawla Ankit Gera TV Celebs Who Chased Acting Career Against Their Parents
सुरवीन चावला - फोटो : social media

सुरवीन चावला
चर्चित टीवी शो 'कहीं तो होगा' से एक्टिंग शुरू करने वाली अभिनेत्री सुरवीन चावला को शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनके माता-पिता एक्टिंग के खिलाफ थे। अभिनेत्री ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक्टिंग में अपना करियर बनाया। सुरवीन ने टेलीविजन पर ही नहीं बड़े पर्दे पर भी अपने दमदार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने 'अग्ली', 'हेट स्टोरी 2', 'पार्च्ड' जैसी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Karishma Sawant Surveen Chawla Ankit Gera TV Celebs Who Chased Acting Career Against Their Parents
श्रुति शर्मा - फोटो : social media

श्रुति शर्मा
श्रुति शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। अभिनेत्री के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वे अभिनय में अपना करियर बनाए। अभिनेत्री अपने परिवार के खिलाफ जाकर अभिनय में अपना करियर बनाया।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: और, ये रहे साल 2023 के ओटीटी के 13 दमकते सितारे, अदिति राव हैदरी बनीं स्टार नंबर वन

विज्ञापन
Hina Khan Karishma Sawant Surveen Chawla Ankit Gera TV Celebs Who Chased Acting Career Against Their Parents
आयशा सिंह - फोटो : social media

अंकित गेरा
अंकित गेरा टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। अभिनेता को इंडस्ट्री में आने से पहले काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अंकित के पिता चाहते थे कि वे एक बिजनेसमैन बने और उनके बिजनेस को संभाले। हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं, क्योंकि उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाया। अभिनेता आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed