फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीले सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं हिना खान, खजूर नोश फरमाते हुए फैंस को कहा ‘रमजान मुबारक’

Wed, 14 Apr 2021 10:12 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 14 Apr 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
hina khan shared her latest photos in yellow suit on instagram said ramzan mubarak
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार सबसे पाक महीना रमजान बुधवार से शुरू हो गया है। इस खास मौके पर देश भर में लोग एक-दूसरे को इसकी बधाई दे रहे हैं। भारत में मंगलवार रात चांद दिखने के साथ ही पूरे देश में माह-ए-रमजान की शुरुआत हो गई है। इस महीने का मुस्लिम समुदाय में विशेष महत्व है। मान्यता जाता है कि रमजान के पवित्र महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। क्या आम और क्या खास सभी इसे उत्सव की तरह मनाते हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी रमजान की तैयारियों में जुट गए हैं। अभिनेत्री हिना खान ने अपने फैंस को खास अंदाज में रमजान की मुबारकबाद दी है।

hina khan shared her latest photos in yellow suit on instagram said ramzan mubarak
hina khan - फोटो : instagram

एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ईद हो या दीवाली सभी पर वे खुशियां मनाती दिखती हैं। साथ ही अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से पल-पल की अपडेट देती रहती हैं। इसी तरह रमजान के मौके पर भी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहला रोजा रखने के साथ ही उन्होंने सभी को खास अंदाज में इसकी मुबारकबाद दी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

hina khan shared her latest photos in yellow suit on instagram said ramzan mubarak
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

हिना खान हाथों में खजूर की प्लेट लिए हुए नजर आईं और अपने फैंस को जन्नती फल खजूर नोश फरमाते हुए उन्होंने लिखा 'रमजान मुबारक'। पीले सूट में हिना की खूबसूरती का नूर देखते ही बन रहा है। इस खास मौके पर पारंपरिक परिधान में हिना बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan shared her latest photos in yellow suit on instagram said ramzan mubarak
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

हिना खान ने सोमवार को अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'बेदर्द' का पहला लुक शेयर किया था। हिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का पोस्टर शेयर किया है। ये गाना 16 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। पोस्ट करते हुए हिना खान ने कैप्शन में इसके बारे में जानकारी भी दी थी।

विज्ञापन
hina khan shared her latest photos in yellow suit on instagram said ramzan mubarak
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

अभिनेत्री ने टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इस शो में वह अक्षरा के किरदार में थीं। बिग बॉस में आने के बाद हिना खान को अधिक पहचान मिली। हिना बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। वो विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ में लीड रोल में थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed