फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Diwas Movie: इन 5 बॉलीवुड फिल्मों ने बचाई हिंदी की लाज, एक-एक फिल्म देख होगा नाज

Tue, 11 Sep 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
hindi diwas 2018 bollywood movies which give respect to mother tongue hindi
Hindi Medium

इसी महीने (सितंबर) की 14 तारीख को हिंदी दिवस आ रहा है। ऐसे में बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड फिल्मों की जिसमें हमारी मातृभाषा हिंदी को बहुत ही महत्व दिया गया। लेकिन पिछले 10 सालों से बॉलीवुड में हिंदी के हालात कुछ ठीक नहीं है। नई पीढ़ी फिल्मों में ज्यादातर अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल कर रही है..तो ऐसे में जानते हैं उन 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने हिंदी सिनेमा में बचाई हिंदी भाषा की लाज...

इंग्लिश विंग्लिश

hindi diwas 2018 bollywood movies which give respect to mother tongue hindi
english vinglish

साल 2015 में बड़े परदे पर लगी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में हिंदी के मजबूत पक्ष को दिखाने की पूरजोर कोशिश की गई है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला पर आधारित है जो विदेश में अंग्रेजी भाषा बोलने पर डगमगाती है। ऐसे में उसके बच्चे उसे स्कूल में होने वाली अभिभावकों की बैठक में लेने जाने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं। बता दें कि इस किरदार को अभिनेत्री श्रीदेवी ने निभाया है। 

हिंदी मीडियम

hindi diwas 2018 bollywood movies which give respect to mother tongue hindi
Hindi Medium 2

पिछले साल मई 2017 में सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'हिंदी मीडियम' में भी हिंदी भाषा पर बल दिया गया है। फिल्म में इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में इरफान खान कम पढ़े लिखे होते हैं और अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए इधर-उधर भटकते हैं। बता दें कि फिल्म में इरफान की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ कम होती है। फिर भी उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलवा ही देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमस्ते लंदन

hindi diwas 2018 bollywood movies which give respect to mother tongue hindi
Bollywood

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार साल 2007 में फिल्म नमस्ते लंदन में नजर आए। फिल्म में हिंदी सभ्यता और हिंदी समाज की कहानी को पेश करने वाले अक्षय कुमार ने फिल्म में फिरंगियों को करारा जवाब दिया। फिल्म में अक्षय ने हिंदी भाषा और सभ्यता को लेकर दुनिया में गर्व से सिर ऊंचा हो जाए ऐसा भाषण दिया था। 

विज्ञापन

गोलमाल

hindi diwas 2018 bollywood movies which give respect to mother tongue hindi
Bollywood

बॉलीवुड में हिंदी भाषा के महत्व को शुरुआती दौर से समझाया जा रहा है। इस कड़ी में बात करेंगे साल 1979 में आई फिल्म गोलमाल की। फिल्म ने लोगों के बीच खूब नाम कमाया और फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आए अभिनेता अमोल पालेकर भी सफल साबित हुए। इस फिल्म में हिंदी की दुर्दशा और महत्व को बहुत ही बारिकी से समझाया गया है। फिल्म में उनके साथ उत्पल दत्त, बिन्दिया गोस्वामी, दीना पाठक, ओम प्रकाश, युनुस परवेज और। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed