सब्सक्राइब करें

Hindi Movies Part 2: दो भागों में बनाई जाएंगी ये बॉलीवुड फिल्में, लिस्ट में शामिल हैं रणबीर की दो मूवीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 14 Mar 2025 09:16 AM IST
सार

Hindi Movies In Two Parts: बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जिनके एक भाग के सफल होने पर दूसरा भाग बनाया जा रहा है। इन बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में रणबीर कपूर से लेकर जूनियर एनटीआर और प्रभास की फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Hindi Movies Split into Two Parts Brahmastra 2 BSalaar 2 Devara 2 Kalki 2 Ramayan 1 Ramayan 2
इन फिल्मों के दूसरे पार्ट का है प्रशंसकों को इंतजार - फोटो : इंस्टाग्राम
ब्रम्हास्त्र 2, सालार 2, देवरा 2, कल्कि 2, रामायण 1 और रामायण 2 ये सभी फिल्में, नई कहानी और अलग तरह के जॉनर की हैं। इन फिल्मों की कहानी पहले भाग में जहां से खत्म हुई थी, दूसरे भाग में वहीं से शुरू होगी। हालांकि, इनमे से रामायण का पहला भाग अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। वहीं बाकी फिल्मों के दो भागों में बनने से कहानी को विस्तार से पेश किया जाएगा।
Trending Videos
Hindi Movies Split into Two Parts Brahmastra 2 BSalaar 2 Devara 2 Kalki 2 Ramayan 1 Ramayan 2
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
कल्कि 2898 एडी
निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी एक माइथोलॉजिकल साइंस-फिक्शन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। इसका पहला भाग कल्कि 2898 एडी, 27 जून 2024 को रिलीज हुई थी। अब प्रशंसक कल्कि 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। फिल्म में प्रभास ने भैरवा, अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा, दीपिका पादुकोण ने सुमति का किरदार निभाया था और कमल हासन के विलेन किरदार यास्किन का रोल निभाया था। कल्कि 2898 एडी के आखिर में "टू बी कंटीन्यूड" का संकेत दिया गया, जिससे दूसरा भाग यानी कल्कि 2898 2 की पुष्टि हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Movies Split into Two Parts Brahmastra 2 BSalaar 2 Devara 2 Kalki 2 Ramayan 1 Ramayan 2
सलार - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
सलार 2
निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म सलार 1 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन प्रभास के प्रशंसकों की उत्सुकता को देखते हुए निर्माता इसका दूसरा भाग लाने के लिए कमर कस रहे हैं। सलार 1 में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। "सलार: पार्ट 1 - सीजफायर" दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन से भरपूर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। सलार का पहला भाग अधूरा छूटा था, जिसके बाद सलार 2 की घोषणा हुई। प्रभास इसमें देवा की भूमिका में हैं और दूसरा भाग उनकी और पृथ्वीराज (वरदा) के बीच के संघर्ष को आगे बढ़ाएगा। 
Hindi Movies Split into Two Parts Brahmastra 2 BSalaar 2 Devara 2 Kalki 2 Ramayan 1 Ramayan 2
ब्रम्हास्त्र - फोटो : इंस्टाग्राम@ayan_mukerji
ब्रम्हास्त्र 2
निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रम्हास्त्र बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। "ब्रम्हास्त्र: पार्ट वन - शिवा" 2022 में रिलीज हुई थी। पहला भाग शिवा (रणबीर) और ईशा (आलिया) की प्रेम कहानी और अस्त्रों की दुनिया पर केंद्रित था। दूसरा भाग ब्रम्हास्त्र: पार्ट टू - देव होगा, जो शिव के पिता देव की कहानी पर फोकस करेगा। 
विज्ञापन
Hindi Movies Split into Two Parts Brahmastra 2 BSalaar 2 Devara 2 Kalki 2 Ramayan 1 Ramayan 2
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
देवरा 2 
निर्देशक कोरटाला शिवा की फिल्म देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। "देवरा: पार्ट 1" 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो समुद्र तट पर सेट है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आए। फिल्म में सैफ अली खान विलेन भैरा के किरदार में दिखे। पहले भाग की कहानी जहां से छूटी थी, जिसके बाद देवरा 2 की पुष्टि हुई। दूसरा भाग कहानी को आगे बढ़ाएगा और इसका फोकस देवरा और भैरा के टकराव पर होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed