साल 2018 में रिलीज होने के बाद 'तुम्बाड़' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। हालांकि, वर्षों इसकी री-रिलीज ने सबको चौंका दिया। दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और यह फिल्म अब एक कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर चुकी है। री-रिलीज के दौरान पोस्ट-क्रेडिट सीन में इसके सीक्वल 'तुम्बाड़ 2' की घोषणा की गई थी, जिसके बाद फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई। हाल ही में अभिनेता सोहम शाह ने 'तुम्बाड़ 2' को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर खुलकर बात की। साथ ही, इसकी तैयारियों पर भी खुलासा किया।
Tumbbad 2: सोहम शाह ने 'तुम्बाड़ 2' के 100 करोड़ रुपये के बजट की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
Tumbbad 2: सोहम शाह ने 'तुम्बाड़ 2' के 100 करोड़ रुपये के बजट की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के बारे में क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि 'तुम्बाड़ 2' का बजट 100 करोड़ रुपये है। फीवर एफएम को दिए एक इंटरव्यू में सोहम शाह ने इन कयासों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि 'तुम्बाड़ 2' का बजट कितना है। हां, यह सच है कि दूसरा पार्ट महंगा होगा, क्योंकि हमारा मकसद इसे पहले से बेहतर बनाना है।"
Aamir Khan Love Life: एक नहीं तीन बार हुई आमिर खान को मोहब्बत, जानिए कैसा रहा अभिनेता का प्यार का ये सफर?
सोहम ने जानकारी दी कि री-रिलीज से पहले भी उनके पास अच्छा बजट था। उन्होंने कहा कि जब प्रोड्यूसर ने उनसे बजट पूछा तो उनके पास स्क्रिप्ट तक नहीं थी। छह साल की मेहनत के बाद पहला पार्ट बना और हिट हुआ। सोहम के मुताबिक, "लोगों के लिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े मायने नहीं रखते। उस वक्त कुछ भी तय नहीं था, फिल्म बनाना अपने आप में एक अनोखा काम था। अब हमारे पास स्क्रिप्ट तैयार है और 2025 के अंत तक शूटिंग शुरू होगी।"
'तुम्बाड़' एक पौराणिक कहानी है, जो एक परिवार की तीन पीढ़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म एक मंदिर बनाने के बाद आने वाली मुश्किलों और लालच की कहानी दिखाती है। इसमें एक देवी और उसके पहले जन्मे बेटे हस्तर का जिक्र है, जिसका खजाना परिवार हासिल करना चाहता है, लेकिन यह उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है। री-रिलीज में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31.35 करोड़ रुपये कमाए। यह कमाई इसकी पहले के कलेक्शन से कहीं ज्यादा थी, जिसने इसे एक कामयाब री-रिलीज फिल्म बना दिया।
'तुम्बाड़ 2' की तैयारियों के बीच सोहम शाह हाल ही में अपनी नई फिल्म 'क्रेजी' में नजर आए हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इसका निर्देशन गिरीश कोहली ने किया है। सोहम ने इसे प्रोड्यूस भी किया है। इस फिल्म में उनकी मुख्य भूमिका को दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह खास कमाल नहीं दिखा सकी है।