अयोध्याधाम में श्री राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे देश की भावनाओं को सम्मान मिला है। लोग राजा राम का भव्य प्रासाद बनने से भी बहुत भावुक हैं। हिंदू बाहुल्य देश में करोड़ों के आराध्य श्रीराम के मंदिर को 500 साल बाद मिले गौरव ने हिंदुत्व की विचारधारा को एक नया आयाम भी दिया है। और, इसी विषय पर बनी लेखक-निर्देशक करण राजदान की फिल्म 'हिंदुत्व' अब एक नए रूप में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।
HIndutva: प्राण प्रतिष्ठा से करण की फिल्म को मिला नया जीवन, ओटीटी पर रिलीज से पहले होने जा रहे ये बड़े बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'हिंदुत्व' 7 अक्तूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब ये कहा गया था कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के बहुत सारे सीन काट दिए थे और इसकी वजह से फिल्म कोई स्पष्ट संदेश नहीं दे पाई। लोगों ने ये भी कहा कि फिल्म के निर्देशक करण राजदान शायद अपनी दिशा भूल गए। लेकिन, अब ये फिल्म अपने परिवर्धित रूप में अगले महीने ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।
ओटीटी प्लेटफार्म मास्क पर फिल्म ‘हिंदुत्व’ को चार एपिसोड में रिलीज करने की तैयारी है। इन एपिसोड्स में फिल्म के कुछ अनकट सीन्स तो होंगे ही, फिल्म को और धारदार बनाने के लिए इसके कुछ अतिरिक्त दृश्यों की शूटिंग की भी योजना है। ओटीटी प्रबंधन के मुताबिक, फिल्म देखने के बाद हमें ऐसा लगा कि जिस मुद्दे को लेकर बनाई गई थी, उससे कहानी पूरी तरह से भटकी हुई थी। फिल्म बनाने का मुख्य उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। इसीलिए हममने इस फिल्म में सेंसर में काट दिए सीन और कुछ नए शॉट्स डालने के सुझाव दिए।
Bobby Deol Interview: मुझे तमिल, तेलुगु सब सीख लेनी चाहिए थी, साउथ सिनमा में डेब्यू पर बोले बॉबी देओल
कहा जा रहा है कि फिल्म 'हिंदुत्व' को चार एपिसोड की सीरीज के तौर पर रिलीज करने के बाद इसका दूसरा सीजन भी आ सकता है। इस मुद्दे को लेकर यहां मुंबई में हुई प्रेस कांफ्रेंस में इसके निर्माताओं ने कहा, 'हमारे देश का आने वाले वर्षो में जो दृष्टिकोण है, उस दृष्टिकोण पर उतरने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्र के प्रति अभी लोगों के अंदर जो भावनाएं हैं, अब इस फिल्म में देखने को मिलेगी। आज की पीढ़ी जिस हिंदुत्व को लेकर आगे बढना चाह रही है,उनको साथ में ले करके इस फिल्म को एक नई दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।'
Faruk Kabir: निर्देशक फारुक कबीर की बेटी और पत्नी की सोमवार को हाईकोर्ट में पेशी, जानिए अब तक क्या क्या हुआ
फिल्म 'हिंदुत्व' में आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया, अंकित राज,अनूप जलोटा, दीपिका चिखलिया, गोविंद नामदेव की मुख्य भूमिकाएं हैं। मास्क टीवी की मानसी भट्ट कहती हैं, 'बहुत अरसे बाद देश मे एक ऐसी फिल्म आ रही है, जिससे कि हमारे पूरे समाज को गर्व होगा। इस देश मे सबकी बात होती आई है, लेकिन कोई हिंदुत्व की बात नहीं करता था, अब हमारे देश मे हिदुत्व का सबसे बड़ा प्रतीक श्री राम का मंदिर का भव्य निर्माण रहा है और अब देश मे बहुत जल्द ही हर घर मे हिंदुत्व की भी बात होगी।'
Bigg Boss 17: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट को मिला जैकलीन का समर्थन, अभिनेत्री ने लोगों से की वोट की अपील