{"_id":"65b4af5ad250bdee0b0dbb69","slug":"jacqueline-fernandez-support-contestant-munawar-faruqui-before-salman-khan-show-bigg-boss-17-grand-finale-2024-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 17: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट को मिला जैकलीन का समर्थन, अभिनेत्री ने लोगों से की वोट की अपील","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 17: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट को मिला जैकलीन का समर्थन, अभिनेत्री ने लोगों से की वोट की अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Sat, 27 Jan 2024 12:55 PM IST
सार
'बिग बॉस 17' का फिनाले खास होने वाला है, जहां हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इस साल शो की ट्रॉफी किसे मिलेगी। वहीं, अब मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने भी शो के एक कंटेस्टेंट को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडीज, मुनव्वर फारुकी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' तीन महीने से अधिक समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वहीं, अब इस शो का समापन होने में कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। 'बिग बॉस' के इस सीजन में भी घरवालों के बीच प्यार, धोखा, दोस्ती और तकरार देखने को मिली। वहीं, शो के होस्ट सलमान खान भी वीकेंड के वार एपिसोड में आकर अपने अंदाज में समझाते और फटकार भी लगाते नजर आए। इस बार 'बिग बॉस 17' का फिनाले खास होने वाला है, जहां हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इस साल शो की ट्रॉफी किसे मिलेगी। वहीं, अब मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने भी शो के एक कंटेस्टेंट को अपना समर्थन दिया है।
2 of 5
बिग बॉस 17
- फोटो : social media
'बिग बॉस 17' की विजेता ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट को मिलेगी, उसका नाम चंद ही घंटो में सामने आ जायेगा। सभी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट का समर्थन करने में लगे हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर वोट करने की अपील कर रहे हैं। 'बिग बॉस 17' के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक मुनव्वर कई लोगों के पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक हैं। स्टैंड-अप कॉमेडियन का समर्थन आम लोग ही नहीं बॉलीवुड सितारे भी करते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी मुनव्वर फारुकी का समर्थन करती नजर आईं। अभिनेत्री ने लिंक के साथ वोटिंग पेज का एक पोस्टर भी साझा किया और लोगों से उन्हें वोट करने का आग्रह किया। गौरतलब है कि मुनव्वर के समर्थन में सामने आने वाली जैकलीन पहली अभिनेत्री नहीं हैं। उनसे पहले भी कई सितारों को स्टैंड-अप कॉमेडियन का समर्थन करते देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रैपर बादशाह
- फोटो : social media
रैपर बादशाह ने हाल ही में एक अपील करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि मुनव्वर बिग बॉस जीतेंगे। उन्होंने आगे वोटिंग लिंक साझा किया और प्रशंसकों से उन्हें वोट करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'वैसे तो मुझे कहने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन बिग बॉस में मुनव्वर ही जीतेगा।' वहीं, 'तू मान मेरी जान' गाने के लिए पहचाने जाने वाले रैपर किंग भी मुनव्वर का समर्थन करते हुए और प्रशंसकों को उनके लिए वोट करने के लिए प्रोत्साहित करते दिखे थे।
'बिग बॉस 17' की बात करें, तो शो फिलहाल अपने ग्रैंड फिनाले की तैयारी में है। अब सलमान खान के विवादित शो में ट्रॉफी के लिए पांच कंटेस्टेंट बचे हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण और अभिषेक कुमार का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 17' का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।