फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: ओटीटी पर अभिनय का जादू नहीं चला पाए बड़े पर्दे के ये चमकते सितारे, फ्लॉप फिल्में देख दर्शक हुए निराश

Sat, 27 Jan 2024 12:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 27 Jan 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Celebs flop movies on ott Akshay Kumar Deepika Padukone Vidya Balan Harsh Varrdhan Kapoor Madhuri Dixit
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

अभिनय की दुनिया में सितारे अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। आज के दौर में सिनेमा अब ओटीटी के जरिए दर्शकों तक घर घर में ही पहुंच रहा है, ऐसे में तमाम सितारे ओटीटी पर भी अपनी अदाकारी के जरिए दर्शकों का दिल जीतते है। हालांकि, कई सितारों की फिल्में ओटीटी पर सफल नहीं हो पाई है, जिससे वे ओटीटी पर सफल नहीं हो पाए। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बड़े पर्दे पर तो अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन ओटीटी पर वे दर्शकों के बीच अपना खास कमाल नहीं दिखा पाए। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो ओटीटी पर फ्लॉप हो गए...

Celebs flop movies on ott Akshay Kumar Deepika Padukone Vidya Balan Harsh Varrdhan Kapoor Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित, फिल्म मजा मा - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। माधुरी ने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर की वेब सीरीज ‘फेम गेम’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी। इसके अलावा माधुरी दीक्षित फिल्म मजा मा में भी नजर आईं, लेकिन यह फिल्म भी ओटीटी पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Celebs flop movies on ott Akshay Kumar Deepika Padukone Vidya Balan Harsh Varrdhan Kapoor Madhuri Dixit
कठपुतली - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का। सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। फिल्म की शुरुआत तो धमाकेदार की थी, लेकिन गुजरते समय के साथ फिल्म को कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में अक्षय कुमार का ओटीटी पर कुछ खास जादू नहीं चल पाया।
Faruk Kabir: निर्देशक फारुक कबीर की बेटी और पत्नी की सोमवार को हाईकोर्ट में पेशी, जानिए अब तक क्या क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs flop movies on ott Akshay Kumar Deepika Padukone Vidya Balan Harsh Varrdhan Kapoor Madhuri Dixit
जलसा - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री जलसा ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म में नजर आई थीं, जिसमें शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में थीं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई यह फिल्म बेदम साबित हुई और विद्या का ओटीटी करियर भी खास नहीं चमक पाया।

विज्ञापन
Celebs flop movies on ott Akshay Kumar Deepika Padukone Vidya Balan Harsh Varrdhan Kapoor Madhuri Dixit
थार - फोटो : सोशल मीडिया

हर्षवर्धन कपूर
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। हर्षवर्धन कपूर की फिल्म थार ओटीटी ऐप नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे नकार दिया। ऐसे में हर्षवर्धन कपूर ओटीटी पर फ्लॉप अभिनेता बन गए।
Friday Box Office Collection: फाइटर ने पकड़ी रफ्तार, हनुमान ने दिखाया बल तो ढेर हो गई गुंटूर कारम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed