हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बनी फिल्मों के सीक्वल को लेकर अक्सर यह सुनने को मिलता है कि पहले भाग की तुलना में इसका दूसरा पार्ट थोड़ा कमजोर था। हालांकि, आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वास्तव में प्रीक्वल से बेहतर थीं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में भी सफल रहीं।
Bollywood: पहले भाग से ज्यादा पसंद किए गए इन फिल्मों के सीक्वल, लिस्ट में कई सुपरस्टार की मूवीज शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की डॉन 2 इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म डॉन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था, लेकिन इसके सीक्वल लोगों पर अपना जादू चलाने में ज्यादा कामयाब रहा। फिल्म में शाहरुख खान के सवांद से लेकर इसके एक्शन तक में काफी सुधार नजर आया था। यही वजह है कि यह फिल्म रिलीज के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी सफल रही थी।
सनी देओल की गदर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के सीक्वल का एलान किया गया तो लोगों ने संदेह जताया कि यह अपनी पिछली सफलता की बराबरी नहीं कर सकेगी। हालांकि, इस फिल्म ने सभी को चौंकाते हुए बॉक्स ऑफिस पर 525.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
टाइगर श्रॉफ की बागी टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर भी नजर आई थीं। हालांकि, जब इसका सीक्वल आया तो दर्शकों ने इसे पहले भाग की तुलना में ज्यादा प्यार दिया। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ने 165.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
तनु वेड्स मनु को दर्शकों ने खूब सराहा था। वहीं, इसके सीक्वल को भी जनता का खूब प्यार मिला। फिल्म में कंगना रणौत के डबल रोल की जमकर प्रशंसा हुई। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।