पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों की भिड़ंत देखने को मिल रही है। इस हफ्ते भी हमें ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है। जी हां, इस हफ्ते की 15 तारीख एक बार फिर फिल्मों के लिए खास होने वाली है। इस दिन स्क्रीन्स पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में से एक जहां दर्शकों को प्रेरित करने वाली सच्ची कहानी है, वहीं दूसरी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। हम बात कर रहे हैं तापसी पन्नू स्टारर 'शाबाश मिट्ठू' और राजकुमार राव सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' की। इन दोनों फिल्मों में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है क्योंकि दोनों ही सितारों ने बॉलीवुड का यहां तक का सफर अपनी अदाकारी और मेहनत के दम पर तय किया है। लेकिन हम आज इस आर्टिकल में आपको राजकुमार राव की फिल्म 'हिट-द फर्स्ट केस' के रिलीज होने से पहले बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के अनुमानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Hit The First Case BO Prediction: क्या हिंदी में भी मिलेगी तमिल जैसी कामयाबी? पहले दिन हो सकती है इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव एक ऐसा नाम जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाकर सफलता हासिल की है। उनकी फिल्मों की घोषणा के साथ ही दर्शकों को उम्मीद रहती है कि अभिनेता स्क्रीन पर एक अच्छी कहानी के साथ कुछ नया और दमदार लेकर आने वाले हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि अभिनेता अपने फैंस को इस बार भी निराश नहीं करेंगे। लेकिन इस बार उनकी लड़ाई तापसी पन्नू से होने जा रही है, जिनकी फैन फॉलोइंग भी राजकुमार जैसी ही सॉलिड है। हालांकि उनकी फिल्म की थ्रिलर कहानी तापसी से बिल्कुल अलग है पर फिर भी जब दो फिल्में टकराती हैं, तो दोनों की कमाई पर कहीं न कहीं फर्क तो पड़ता ही है।
'हिट द फर्स्ट केस' एक ऐसे पुलिस ऑफिसर को पर्दे पर उभारती है, जो मानसिक बीमारी से पीड़ित होने के कारण अपनी अतीत की यादों से जूझ रहा है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस कहानी में एक नया मोड़ तब आता है, जब गुमशुदा लड़की का केस सुलझाते-सुलझाते उस पुलिस ऑफिसर यानी राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड अचानक से गायब हो जाती है। साउथ के दमदार निर्देशक डॉ. शैलेश कोलानू के निर्देशन में तैयार की गई 'हिट द फर्स्ट केस' तकरीबन 35 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। ऐसे में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की अदाकारी से सजी इस फिल्म को ओपनिंग डे पर तकरीबन 4 से 5 करोड़ रुपये की कमाई करनी चाहिए। तभी यह फिल्म सही मायनों में मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' को टक्कर दे पाएगी। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर सिर्फ 1 से 1.50 करोड़ रुपये ही कमा पाएगी। अब सही में फिल्म का प्रदर्शन देखने के लिए तो हमें इसके रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा।
टी-सीरीज और दिल राजू प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में राजुकमार राव जहां पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं, वहीं सान्या मल्होत्रा उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आने वाली हैं। बता दें कि यह फिल्म तमिल फिल्म 'हिट' का हिंदी रीमेक है। तमिल फिल्म को भी निर्देशक शैलेश कोलानू ने ही निर्देशित किया था। लेकिन इस फिल्म में उन्होंने हिंदी बेल्ट के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बहुत से बदलाव किए हैं, जिसकी वजह से फिल्म में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है। यह एक्शन, क्राइम, ड्रामा, मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।