फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: बॉयफ्रेंड संग कार में राखी सावंत ने किया ऐसा डांस, वायरल हुआ वीडियो

Wed, 13 Jul 2022 09:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Jul 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Dance in Car with Boy friend Adil durrani Goes viral on Social media
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस-डांसर राखी सावंत अक्सर अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस संग मनोरंजक वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका नकली बेबी बंप वाला वीडियो काफी चर्चा में रहा था। इस बीच राखी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है।

Rakhi Sawant Dance in Car with Boy friend Adil durrani Goes viral on Social media
राखी सावंत-आदिल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि आदिल एक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं और राखी उनके बगल में बैठी हैं। इस दौरान दोनों भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर अचानक डांस करना शुरू कर देते हैं। सीट पर बैठे-बैठे दोनों गाने का सिग्नेचर  स्टेप करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को राखी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

Rakhi Sawant Dance in Car with Boy friend Adil durrani Goes viral on Social media
राखी सावंत-आदिल - फोटो : सोशल मीडिया
लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

राखी के वीडियो पोस्ट करते ही नेटिजन्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को देखकर अच्छा लगा...लवली।" जबकि एक अन्य ने यूजर ने कमेंट किया, 'एक दूसरे के लिए बने।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'यार ये दो कितने प्यारे लगते हैं साथ में किसके बुरी नजर नहीं लगे आप दोनों को यार।' बता दें कि राखी और उनके बॉयफ्रेंड अक्सर एयरपोर्ट, रोमांटिक आउटिंग या जिम के बाहर अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। दोनों कैमरे के सामने  पोज देने से कभी नहीं चूकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Dance in Car with Boy friend Adil durrani Goes viral on Social media
राखी सावंत-आदिल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में राखी अपने पूर्व पति रितेश पांडे के साथ हुई अनबन की वजह से काफी लाइमलाइट में आ गई थीं। शादी टूटने के कुछ समय बाद उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल से लोगों को रुबरू करवाया था। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed