{"_id":"62cee97693aed03c78141a1b","slug":"shabaash-mithu-box-office-prediction-biopic-of-mithali-raj-taapsee-pannu-film-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shabaash Mithu BO Prediction: क्या 'हिट द फर्स्ट केस' पर भारी पड़ेगी 'शाबाश मिट्ठू', जानिए पहले दिन कितना कमाएगी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shabaash Mithu BO Prediction: क्या 'हिट द फर्स्ट केस' पर भारी पड़ेगी 'शाबाश मिट्ठू', जानिए पहले दिन कितना कमाएगी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 13 Jul 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों के लिहाज से 15 जुलाई का दिन बॉलीवुड के लिए खास होने वाला है। इस दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक तो तापसी पन्नू की शाबाश मिट्ठू और दूसरी हिट- द फर्स्ट केस। इसमें सबसे तगड़ा मुकाबला तापसी पन्नू और राजकुमार राव की फिल्मों के बीच होगा। क्योंकि दोनों की फैन फॉलोइंग भी लगभग एक जैसी ही है। लेकिन इस रिपोर्ट में हम तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू के बारे में ही बताने जा रहे हैं। ये फिल्म महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित है। तापसी पन्नू ने इस फिल्म में मिताली का किरदार निभाया है।
2 of 4
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : social media
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान 'मिताली राज' की बायोपिक है 'शाबाश मिट्ठू'। इस फिल्म में पुरुष प्रधान खेल में अपनी जगह बनाने वाली मिताली राज के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के संघर्ष को दिखाया गया है। वह उन्ही की कहानी फैंस को सुनाती नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अच्छी समीक्षा दी थी।
3 of 4
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का पूरा फोकस एक महिला होने के नाते मिताली के क्रिकेटर बनने में आई परेशानियों को सामने लाने पर है। जहां परिवार से लेकर एकेडमी तक एक के बाद एक समस्याओं के बाद मिताली राज ने पुरुष प्रधान इस खेल में खुद को साबित किया। शाबाश मिट्ठू के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट करीब 25 से 30 करोड़ रुपये है। ऐसे में पहले दिन इस फिल्म को तकरीबन 3 से 4 करोड़ रुपये की कमाई करनी चाहिए। तभी फिल्म इस हफ्ते दौड़ में टिक पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : सोशल मीडिया
शाबाश मिट्ठू के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू मिताली राज के किरदार में हैं तो वहीं मुमताज सोरकार महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस देवदर्शनी मिताली राज की मां और विजय राज मिताली के कोच के किरदार में नजर आने वाले हैं। श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित और वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।