फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanya Malhotra: कभी डांस शो के ऑडिशन राउंड में ही बाहर हो गई थीं सान्या, फिर आमिर खान की बेटी बनकर किया डेब्यू

Wed, 13 Jul 2022 07:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Jul 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Hit The First Case Movie Actress Sanya Malhotra First Debut Movie Dangal with Aamir Khan
सान्या मल्होत्रा - फोटो : insta

सान्या मल्होत्रा फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल कर लिया है। यूं तो सान्या लाइमलाइट में ज्यादा नहीं रहती लेकिन वह अब तक कई बड़ी हिट फिल्में में काम चुकी हैं। सान्या का बॉलीवुड में सफर इतना आसान नहीं आ रहा है। फिल्मों में आने से पहले उन्हें रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा है। उनकी ‘हिट’ की रिलीज से पहले हम आपको उनके एक्टिंग करियर से पहले के संघर्ष के बारे में बताने जा रहे हैं।

Hit The First Case Movie Actress Sanya Malhotra First Debut Movie Dangal with Aamir Khan
सान्या मल्होत्रा - फोटो : insta
...जब रियलिटी शो में हुईं रिजेक्ट

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टिंग में करियर बनाने से पहले सान्या डांस में अपनी राहें तलाश रही थीं। इस दौरान उन्होंने डांस रियलिटी शो में हिस्सा भी लिया था। हालांकि इस रियलिटी शो में उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हो सकी थी। ऑडिशन राउंड में ही उन्हें बाहर का रास्त दिखा दिया गया था। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार संघर्ष जारी रखा।

Hit The First Case Movie Actress Sanya Malhotra First Debut Movie Dangal with Aamir Khan
सान्या मल्होत्रा - फोटो : Instagram
खुद किया था खुलासा

एक्ट्रेस बनने के बाद इस बात का खुलासा सान्या ने खुद ही किया था। दरअसल, एक रियलिटी शो में वह बतौर गेस्ट हिस्सा लेने पहुंची थीं जहां उन्होंने यह किस्सा लोगों के साथ शेयर किया था। सान्या ने बताया था कि डांस मास्टर धर्मेश ने उन्हें रिजेक्ट किया था। जिस समय सान्या यह कहानी बता रही थीं तब धर्मेश वहीं मौजूद थे। यह किस्सा सुनकर धर्मेश ने कहा था कि आपका यह स्ट्रगल लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hit The First Case Movie Actress Sanya Malhotra First Debut Movie Dangal with Aamir Khan
सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के साथ किया डेब्यू

कहा जाता है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। सान्या पर यह कहावत बिलकुल फिट बैठती है। कभी रियलिटी शो से बाहर होने वाली सान्या अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में एंट्री पाने में कामयाब रहीं। डेब्यू भी उन्होंने बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार के साथ किया, जिनके साथ एक्ट्रेस काम करने का सपना देखती हैं। सान्या ने आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आमिर खान के अलावा सान्या की भी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। 'दंगल' वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed