{"_id":"65ae465183bd42edd40c89dd","slug":"hit-tv-actress-flop-in-bollywood-rupali-ganguly-hina-khan-shweta-tiwari-prachi-desai-kritika-kamra-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TV Actress: टीवी की हिट हसीनाएं फिल्मों में रहीं फ्लॉप, लिस्ट में हिना खान से लेकर प्राची देसाई तक हैं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TV Actress: टीवी की हिट हसीनाएं फिल्मों में रहीं फ्लॉप, लिस्ट में हिना खान से लेकर प्राची देसाई तक हैं शामिल
टेलीविजन जगत में अपनी पहचान बना लेने के बाद अक्सर सितारे बॉलीवुड की तरफ रुख करते हैं। जहां, कई सितारों को बॉलीवुड में सफलता मिल जाती है। वहीं, बहुत से कलाकार वापस छोटे पर्दे पर आ जाते हैं या फिर गुमनामी की दुनिया में खो जाते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे जो टीवी पर तो काफी मशहूर हैं, लेकिन फिल्मों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईंं।
2 of 6
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की हिना खान टेलीविजन की सबसे मशहूर नामों में से एक है। हिना खान ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई थीं, लेकिन उनको वहां सफलता नहीं मिली। उनकी फिल्म 'हैक्ड' फ्लॉप रही और इसके बाद वे दूसरी किसी फिल्म में अहम भूमिका में नजर नहीं आईं।
3 of 6
रुपाली गांगुली
- फोटो : रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली
टेलीविजन की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में रुपाली गांगुली भी हैं । 'अनुपमा' सीरियल में काम करने से पहले रूपाली ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें वो मुकाम बॉलीवुड में नहीं मिला है, जो उन्हें छोटे पर्दे से मिला है। रुपाली 'अंगारा', 'दो आंखें बारह हाथ' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी
'कसौटी जिंदगी की' से घर घर मशहूर हुई श्वेता तिवारी फिल्मों में कुछ खास नहीं कर पाईं। श्वेता ने भोजपुरी फिल्मों में के अलावा बॉलीवुड में भी हाथ आजमाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जो पहचान टेलीविजन से मिली वो फिल्मों से नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
5 of 6
कृतिका कामरा
- फोटो : सोशल मीडिया
कृतिका कामरा
'कितनी मोहब्बत है' फेम एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने 'मित्रों' फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने जैकी भगनानी के साथ काम किया था, लेकिन 'मित्रों' फिल्म के बाद वे किसी और फिल्म में नजर नहीं आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।