सब्सक्राइब करें

दीपिका को बचपन से पसंद है होली, बताया कैसी होती है दक्षिण भारत की होली

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 09 Mar 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Holi 2020 Deepika Padukone love this festival and talk about her chilhood holi in south india
Deepika Padukone, Ranveer Singh - फोटो : amar ujala

हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का बचपन दक्षिण भारत में गुजरा है। ज्ञात है कि वह बेंगलुरु में पली-बढ़ी हैं, इसलिए वहां के रीति-रिवाजों से भलीभांति वाकिफ हैं। वह बताती हैं कि हिंदुओं के त्यौहार होली को जिस तरह से उत्तर भारत में मनाया जाता है, उस तरह से दक्षिण भारत में नहीं माना जाता है। लेकिन दीपिका पादुकोण बचपन से ही होली को बहुत पसंद करती हैं। 

Trending Videos
Holi 2020 Deepika Padukone love this festival and talk about her chilhood holi in south india
deepika padukone - फोटो : amar ujala

वह आज भी अपने खास दिनों को खास लोगों के साथ ही मनाना पसंद करती हैं। वह कहती हैं, 'होली, दीवाली, गणेश चतुर्थी भले ही हमारी पौराणिक मान्यताओं का हिस्सा हों, लेकिन यह बहुत खास और जरूरी हैं। इसके बहाने लोग और समुदाय एक साथ इकट्ठे होते हैं। साथ ही जैसे अगली पीढ़ियां इन प्रथाओं और मान्यताओं को आगे बढ़ा रही हैं, वह तारीफ के काबिल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2020 Deepika Padukone love this festival and talk about her chilhood holi in south india
deepika padukone - फोटो : social media

अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए वे कहती हैं, 'दक्षिण भारत में रिवाज बिल्कुल अलग हैं। जब मैं बड़ी हो रही थी, तो मुझे अच्छे से याद है कि होली का त्यौहार जिस तरह से उत्तर भारत में मनाया जाता है, उतनी जोर शोर से दक्षिण भारत में नहीं मनाया जाता। अब चीजें बदल गई हों तो पता नहीं। लेकिन जब मैं थी तब तक वैसा ही चलता था। वहीं, देश के दूसरे भागों में अगर आप होली के दिन गलियों से गुजरते भी हैं, तो आपको संभल कर चलना पड़ता है। पता नहीं कौन, कब रंगों से भरा गुब्बारा आप पर फेंक कर मारे।'

Holi 2020 Deepika Padukone love this festival and talk about her chilhood holi in south india
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दीपिका को पिछली बार फिल्म 'छपाक' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने तेजाब हमले की पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है। देश में चल रहे नागरिकता संशोधन बिल के प्रदर्शनों की वजह से दीपिका की फिल्म को सफलता नहीं मिली। अब दीपिका रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' में कपिल देव की पत्नी रोमा का किरदार निभाते नजर आएंगी।

पढ़ें: होली के हंगामे के बीच अवध पहुंचे कार्तिक, जयपुर के बाद अब लखनऊ में होगी भूल भुलैया 2 की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed