सब्सक्राइब करें

Holi 2023: इन सितारों का रंगों के त्योहार से है बैर, इन कारणों से होली खेलने से किया इनकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 08 Mar 2023 08:37 AM IST
विज्ञापन
holi 2023 celebs who dont play holi kareena kapoor khan ranveer singh john abraham arjun kapoor karan johar
सितारों की होली - फोटो : सोशल मीडिया

रंगों के त्योहार होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों में तमाम तरह की डिश से लेकर होली के रंग और बच्चों में पिचकारियों को लेकर भी खूब उत्साह है। होली का त्योहार सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सेलेब्स भी जमकर एंजॉय करते हैं। बॉलीवुड और होली का गहरा नाता है। हिंदी सिनेमा में होली पर कई गाने बने हैं और फिल्मों में सीन फिल्माए गए हैं। वहीं हिंदी सिनेमा के सितारे भी असल जिंदगी में खूब होली खेलना पसंद करते हैं। किसी के घर होली की पार्टी मस्ती मजा और धमाल होता है तो कोई हल्के-फुल्के अंदाज में भी होली खेलता है। लेकिन कई अभिनेता ऐसे भी हैं जो किसी न किसी कारण से होली खेलना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।

holi 2023 celebs who dont play holi kareena kapoor khan ranveer singh john abraham arjun kapoor karan johar
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता हैं। वह पर्दे पर बेहतरीन भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता को ओसीडी की समस्या है, जिसमें इंसान केवल साफ-सफाई करने पर उतारू रहता है। इसी समस्या के कारण रणवीर सिंह को होली खेलना बिल्कुल नहीं पसंद है।

इसे भी पढ़ें- Naga Shaurya: गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारने वाले को नागा शौर्या ने जमकर लगाई फटकार, लोग बोले- हमारा असली हीरो
 
holi 2023 celebs who dont play holi kareena kapoor khan ranveer singh john abraham arjun kapoor karan johar
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉन अब्राहम
इस लिस्ट में जॉन अब्राहम का भी नाम शामिल है। साल 2016 में एक इंटरव्यू में जॉन ने कहा था कि उन्हें होली खेलना पसंद नहीं है, क्योंकि उन्होंने कई लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं। कई लोग सिर में रंग डालते हैं, लेकिन वह भी कोई बात नहीं, पर गलत तरीके से किसी को रंग लगाना खराब चीज है। इसके अलावा जॉन का मानना है कि होली के दिन लोग पानी की खूब बर्बादी करते हैं, जो कि सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2023 celebs who dont play holi kareena kapoor khan ranveer singh john abraham arjun kapoor karan johar
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर
कपूर खानदान होली की पार्टी के लिए खूब मशहूर है। जब राज कपूर जिंदा थे, तब आरके स्टूडियो में खूब जबरदस्त तरीके से होली मनाई जाती थी। लेकिन बाद में कपूर परिवार ने होली की पार्टी देना बंद कर दिया था। इस बारे में एक बार करीना कपूर ने बताया था कि उन्होंने दादा राज कपूर के निधन के बाद होली खेलना बंद कर दिया। इसके अलावा होली के रंग उनके हेयर कलर को खराब करते हैं।

विज्ञापन
holi 2023 celebs who dont play holi kareena kapoor khan ranveer singh john abraham arjun kapoor karan johar
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर को भी होली खेलना नहीं पसंद है। पहले वह 17-18 साल की उम्र तक खूब होली खेलते थे, बाद में उन्होंने होली खेलना बंद कर दिया था। दरअसल टीनएज के बाद अभिनेता को इसके बाद उन्हें रंगों से एलर्जी होने लगी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed