पूरे देश में आज होली की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में न सिर्फ आम लोग बल्कि सितारे भी धूमधाम से होली मना रहे हैं। एक तरफ जहां सितारे सभी को धूमधाम से इस त्योहार को मनाने की बात कर रहे हैं लेकिन वहीं पूरी तरह से सावधानी बरतने की भी हिदायत दे रहे हैं। खास मौके पर सितारों ने अमर उजाला के पाठकों को होली की शुभकामनाएं दी है।
आकांक्षा पुरी से कनिका कपूर तक, सितारों ने दी अमर उजाला पाठकों को होली की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशनूर कौर
मेरे लिए कोई भी त्यौहार परिवार के बिना पूरा नहीं होता है। मैं विशेष रूप से अपने परिवार के साथ होली का जश्न मनाना पसंद करती हूं और पूरी तरह से भोजन, मिठाई और उत्सव का आनंद लेती हूं। हम होलिका जलाते हैं और त्योहार की सच्ची भावना का आनंद लेते हैं। होली के दिन हम प्राकृतिक रंगों के साथ खेलते हैं और त्योहार का आनंद लेते हैं। रंगों का यह त्योहार अमर उजाला के सभी पाठकों के जीवन में रंग और खुशी लाए।
कनिका कपूर
मैं हमेशा परिवार के साथ दिल्ली में होली मनाती हूं। यह पहली बार है जब मैं अपने परिवार के बिना होली मनाऊंगी। इस बार की होली मैं एक दूजे के वास्ते 2 के परिवार के साथ मना रही हूं। यहां भोपाल में हम सब अपने परिवारों से दूर हैं और एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। मैं अमर उजाला के सभी पाठकों को होली की शुभकामनाएं देती हूं।
आकांक्षा पुरी
मैंने बहुत साल से होली नहीं खेलीं क्योंकि मैं पानी की बर्बादी नहीं करना चाहती। होली पर्यावरण के अनुकूल होनी चाहिए और अपनी खुशी के लिए हमें जानवरों व प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। मेरा मानना है कि हमें त्योहारों को मनाना चाहिए लेकिन पर्यावरण का ख्याल रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। अमर उजाला के पाठकों से भी मेरा अनुरोध है कि इस होली पर पानी बर्बाद न करें और प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलें।