फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला से मुलाकात में बोलीं राधिका मदान, 'मेरे सपनों को साकार करने में मेरे पिता ने बहुत मदद की'

Tue, 10 Mar 2020 11:41 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 10 Mar 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Holi special Angrezi Medium Star Radhika Madan exclusive interview
radhika madan - फोटो : instagram

कॉलेज के समय से ही करीना कपूर से प्रेरित रहीं अभिनेत्री राधिका मदान किसी की नकल नहीं करना चाहतीं। दिल्ली की सारी चटोरी गलियों की खाक छान चुकी राधिका बिल्कुल देसी अंदाज में जीती हैं और हर त्योहार का खुलकर लुत्फ उठाती हैं।


 

Holi special Angrezi Medium Star Radhika Madan exclusive interview
Radhika Madan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

देश में त्योहार का मतलब होता है तरह तरह के व्यंजन, पकवानों के मामले में आप कितनी देसी हैं?
मैं दिल से बहुत ही देसी हूं। आप मुझसे पूछ सकते हैं कि कि दिल्ली में सबसे अच्छे छोले-भटूरे कहां मिलते हैं, सबसे अच्छी सेवपुरी कहां मिलती है? मुझे सब पता है। छोले-भटूरे खाने के लिए ही तो मैं दिल्ली में कहीं तक भी जा सकती हूं। चाय अच्छी कहां मिलेगी या फिर बेहतरीन मैगी कहां मिलती है, ये सब मैंने घूमते फिरते ही जाना है।

Holi special Angrezi Medium Star Radhika Madan exclusive interview
radhika madan - फोटो : instagram

अभिनय की शुरुआत में हर कलाकार के मन में किसी न किसी कलाकार की छवि रहती है, आप किसकी प्रशंसक रही हैं?
मैं करीना कपूर की बहुत बड़ी फैन हूं लेकिन मैं अगर आगे चलकर कितना भी अच्छा कर लूंगी फिर भी लोग मेरी तुलना करीना के साथ ही करेंगे। प्रेरित होना अच्छी बात है। लेकिन किसी कलाकार की नकल करना मुझे बिल्कुल सही नहीं लगता। सीखने के मामले में मैं बहुत अच्छी छात्रा हूं पर मुझे कॉपी करना पसंद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi special Angrezi Medium Star Radhika Madan exclusive interview
राधिका मदान और इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अंग्रेजी मीडियम में आप इरफान की बेटी बनी हैं, उनकी कलाकारी से आपने क्या-क्या सीखा?
इरफान अपने आप में अभिनय का एक स्कूल हैं। वह अब भी किसी किरदार को उतनी ही गहराई से पढ़ते हैं, जैसे कोई नया कलाकार पढ़ता है। वह नोट्स बनाते हैं और कोई बड़ा सीन होने पर नए कलाकार के जितना ही डरते हैं। मैं यह जानकर बड़ी हैरान थी कि 50 से 60 फिल्में करने के बाद इरफान खान को डर लगता है। यही कारण है कि उनके हर किरदार में एक नयापन दिखता है। उनको देखकर ही बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

विज्ञापन
Holi special Angrezi Medium Star Radhika Madan exclusive interview
Radhika Madan

फिल्म 'पटाखा' रिलीज होने से पहले और उसके बाद आपके दोस्तों और रिश्तेदारों का नजरिया आपके प्रति कितना बदला?
मैंने पहले 'मर्द को दर्द नहीं होता' साइन की थी लेकिन रिलीज पहले 'पटाखा' हुई। लोगों का नजरिया तो मेरे प्रति तभी बदल गया था जब मैंने टीवी में काम करना शुरू किया। लेकिन मैंने एक बात समझी कि टीवी में प्रसिद्धि जितनी जल्दी मिलती है, उतनी ही जल्दी चली भी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed