फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amit shah with JR Ntr: अमित शाह ने जूनियर एनटीआर से की मुलाकात, ट्वीट कर बांधे अभिनेता की तारीफों के पुल

Mon, 22 Aug 2022 12:49 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
home minister Amit Shah meets South Actor Jr NTR in Hyderabad
अमित शाह, जूनियर एनटीआर - फोटो : insta

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के देशभर में चाहने वाले हैं। हालिया फिल्मों में उनके अभिनय की हर किसी ने सराहना की है। अब देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। दरअसल हैदराबाद में अमित शाह और अभिनेता जूनियर एनटीआर की मुलाकात हुई। अपनी इस मुलाकात की तस्वीरें अमित शाह ने ट्विटर हैंडल पर भी साझा की हैं और इसी के साथ ही उन्होंने जूनियर एनटीआर की तारीफ भी की है।

home minister Amit Shah meets South Actor Jr NTR in Hyderabad
अमित शाह, जूनियर एनटीआर - फोटो : twitter

तस्वीरें शेयर कर बांधे तारीफों के पुल
अमित शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जूनियर एनटीआर संग मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों दिग्गजों को एक साथ बात करें और हाथ मिलाते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा- "यहां हैदराबाद में एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता और तेलुगू सिनेमा के रत्न जूनियर एनटीआर के साथ अच्छी बातचीत हुई।" 

home minister Amit Shah meets South Actor Jr NTR in Hyderabad
अमित शाह, जूनियर एनटीआर - फोटो : twitter

तेजी से वायरल हो रहीं तस्वीरें
जहां अमित शाह राजनीति के माहिर हैं तो वहीं जूनियर एनटीआर फिल्मी दुनिया के मंझे हुए कलाकार हैं। अपने-अपने क्षेत्र के दो दिग्गजों की मुलाकात की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के कुछ ही देर में इसे सात हजार से ज्यादा लोग री-ट्वीट कर चुके हैं वहीं कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
home minister Amit Shah meets South Actor Jr NTR in Hyderabad
अमित शाह, जूनियर एनटीआर - फोटो : twitter
यूजर्स दे रहे जमकर प्रतिक्रिया
इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स इसपर चुटकी भी लेते नजर आए। एक ने लिखा- 'आगामी तेलंगाना चुनावों में जीरो लॉस थ्योरी साबित होगी'। एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'दशक के दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एक फ्रेम में'। इसी तरह से अन्य भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed