फिल्म, टीवी या ओटीटी इंडस्ट्री की बात करें और अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का नाम न लें, ऐसा नहीं हो सकता है। सुप्रिया पाठक ने न केवल छोटे पर्दे का स्वाद चखा है, बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेरा है। इंडस्ट्री में अपना अर्धशतक लगा चुकी सुप्रिया पाठक इन दिनों ओटीटी का मजा ले रहीं हैं। पिछले 41 सालों में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री, 61 वर्ष फिल्म की आयु में अपनी दूसरी पारी खेल रही हैं। अभिनेत्री ने दाे सालों में 10 से ज्यादा ओटीटी फिल्मों और सीरीज में काम किया है। हाल ही में डिज्नी+हॉटस्टार की वेब सीरीज 'होम शांति' में वाइस प्रिसिंपल का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने अपने ओटीटी सफर के दौरान किन-किन किरदारों को जीवंत किया है, आज हम इस पर बात करने जा रहे हैं। पढ़िए हमारी रिपोर्ट...
Supriya Pathak: कभी रानी माई बनकर लोगों को किया शर्मसार, कभी विधवा बन सिखाया पाठ; ऐसी है सुप्रिया पाठक की ओटीटी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टब्बर (2021)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - सोनी लिव
हिंदी-पंजाबी भाषा में बनी थ्रिलर सीरीज, टब्बर में सुप्रिया पाठक ने मां का किरदार निभाया है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सुप्रिया पाठक कहती हैं, "परिवार से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है और यही 'टब्बर' को खास बनाता है। सरगुन, एक विनम्र मध्यमवर्गीय महिला है, जो अपने परिवार से बहुत प्यार करती है, जब उसका परिवार संकट में होता है, तब उसे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सुप्रिया आगे कहती हैं, 'एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए सरगुन का किरदार केवल मां के बारे में नहीं था, बल्कि उन विभिन्न भावों के बारे में था, जिन्हें आप शो में देखेंगे।
राम प्रसाद की तेरहवीं (2021)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - जिओ सिनेमा
पारिवारिक नाटकों की बात करें और सीमा पाहवा द्वारा निर्देशित 'राम प्रसाद की तेरहवीं' का जिक्र न हो ऐसा नहीं हो सकता। निर्देशक ने इस फिल्म में उत्तर भारत के संयुक्त परिवार की कहानी बताई है। जिसमें सुप्रिया पाठक ने श्रीमती राम प्रसाद उर्फ सावित्री के माध्यम से बॉलीवुड के विधवा पात्रों को भुनाया है। अभिनेता आपको अपने शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म से जोड़े रखते हैं। परिवार के पितामह राम प्रसाद की मृत्यु के बाद, उनकी पत्नी एक विधवा की तरह रहने के बजाए फिर से जिंदगी की शुरुआत करने की कोशिश करती है।
कार्टेल
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अल्ट बालाजी
बाप तो अपने बहुत देखेंगे। पर मिले हो कभी ऐसे स्त्री से जो बड़े से बड़े बाप को भी मठ दे शक्ति है? नहीं? कोई बात नहीं। अल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'कार्टेल' में आप अभिनेत्री सुप्रिया पाठक का ऐसा ही किरदार देखेंगे। रानी माई के रूप में 'कार्टेल' में उनकी भूमिका एक निडर महिला की है। उसका साहस, शक्ति और अंदाज़ सभी को शर्मसार कर देगा।
इसके अलावा सुप्रिया पाठक इन ओटीटी सीरीज और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं-
| फिल्म/सीरीज | ओटीटी |
| जय मम्मी दी | नेटफ्लिक्स |
| द बिग बुल | डिज्नी+हॉटस्टार |
| तूफान | वूट |
| मिमी | जिओ सिनेमा |
| रश्मि रॉकेट | जी5 |
| होम शांति | डिज्नी+हॉटस्टार |
| हप्पी | जी5 |