फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey-Shalini: प्यार, शादी, फिर 11 साल बाद तलाक..कुछ यूं हुआ हनी सिंह और शालिनी की स्कूल वाली लव स्टोरी का अंत

Mon, 23 Jan 2023 09:17 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 23 Jan 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
Honey Singh and Shalini Talwar wedding anniversary divorced after 11 years of marriage know their love story
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : अमर उजाला

हनी सिंह और शालिनी तलवार आज भले ही साथ न हो, लेकिन उनकी स्कूल वाली प्रेम कहानी अब भी याद की जाती है। हनी सिंह और शालिनी तलवार का बीते साल तलाक हो गया था। 20 साल के रिलेशनशिप के बाद हनी सिंह ने अपने बचपन के प्यार शालिनी के साथ शादी की थी, लेकिन शादी के 11 साल बाद वह दोनों अलग हो गए। आज अगर दोनों साथ होते तो अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मना रहे होते। चलिए इस मौके पर जानते हैं हनी सिंह और शालिनी तलवार के प्यार से लेकर तलाक तक के सफर के बारे में...

Honey Singh and Shalini Talwar wedding anniversary divorced after 11 years of marriage know their love story
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

शालिनी तलवार, हनी सिंह की स्कूल के समय से गर्लफ्रेंड थीं। दोनों ने दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और यहीं से दोनों का इश्क परवान चढ़ा। हनी सिंह शालिनी से पहली नजर में ही प्यार कर बैठे थे। स्कूल के दिनों से ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। हनी सिंह, शालिनी से बेहद प्यार करते थे। वह अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए यूके चले गए, लेकिन वहां जाने के बाद भी हनी सिंह और शालिनी का प्यार कम नहीं हुआ। जब भी वह भारत आते थे तो शालिनी से जरूर मिलते थे। यहां तक की हनी सिंह जब एक पॉपुलर सिंगर बने, उसके बाद भी शालिनी के प्रति उनके प्यार में कोई कमी नहीं आई।

Shah Rukh Khan: 'पठान' की रिलीज से पहले मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा, प्यार लुटाने के लिए ग्रिल पर चढ़े शाहरुख

Honey Singh and Shalini Talwar wedding anniversary divorced after 11 years of marriage know their love story
हनी सिंह और शालिनी तलवार - फोटो : Social media

शालिनी और हनी सिंह ने एक-दूसरे को करीब 20 सालों तक डेट किया और एक-दूसरे को बेहद करीब से जाना। इसके बाद हनी सिंह और शालिनी तलवार ने साल 2011 में दिल्ली स्थित एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ शादी की। दोनों परिवारों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से यह शादी हुई, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। शादी के तीन साल बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें बाहर आईं। दरअसल, हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो के दौरान शालिनी से अपनी शादी की बात बताई, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया।

Mumbai Film City: फिल्म सिटी को यूपी न जाने देने का एलान, दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा 300 कमरों का होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Singh and Shalini Talwar wedding anniversary divorced after 11 years of marriage know their love story
हनी सिंह और शालिनी तलवार - फोटो : Social media

दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल ही रहा था कि उनकी शादी एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई, जहां दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। साल 2022 में शालिनी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। उनकी शादी को हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन बदले में शालिनी को मानसिक और शारीरिक रूप से सिर्फ प्रताड़ित ही किया गया है। इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने हनी कई महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध भी बनाते हैं। हनी ने उनके साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया है और यही कारण है कि वह उनसे अलग होना चाहती हैं। हालांकि, हनी सिंह ने भी सोशल मीडिया पर नोट शेयर कर इन आरोपों को झूठा बताया था। इन मुश्किलों के बाद आखिरकार दोनों की स्कूल वाली लव स्टोरी का अंत हो गया और शादी के 11 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।

Akshay Kumar: 'चीजें बदलनी चाहिए, हम बहुत कुछ सहते हैं', पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर बोले अक्षय कुमार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed