{"_id":"610b9dc38ebc3e88c66253e2","slug":"honey-singh-wife-accuses-father-in-law-says-he-entered-into-room-when-she-changing-clothes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनी सिंह कंट्रोवर्सी: 'कपड़े बदलते हुए कमरे में घुस गए और मुझे छुआ', शालिनी तलवार ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हनी सिंह कंट्रोवर्सी: 'कपड़े बदलते हुए कमरे में घुस गए और मुझे छुआ', शालिनी तलवार ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हनी सिंह, शालिनी तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
हनी सिंह अपने गानों को लेकर तो फैंस के बीच सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन इन दिनों वे एक अलग ही विवाद में फंस गए है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। शालिनी तलवार ने हनी सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं और साथ ही उनके परिवार पर भी आरोप लगाए हैं।
शालिनी ने बताया कि हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर हैं। अब उन्होंने अपने ससुर यानी हनी सिंह के पिताजी पर एक गंभीर आरोप लगाया है। शालिनी का कहना है कि एक बार जब वो कपड़े बदल रही थीं तो वो उनके कमरे में घुस गए थे और उन्हें गलत तरीके से छुआ था।
Trending Videos
2 of 5
शालिनी तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर चीटिंग करने का आरोप तो लगाया ही है साथ ही ससुर को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है। शालिनी ने बताया कि जब वो कपड़े बदलती थीं तो कभी कभी उनके ससुर उनके कमरे में घुस जाया करते थे और उन्हें गलत तरीके से छूते थे। इसके अलावा शालिनि ने खुलासा किया कि हनी सिंह के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे और वो एल्कोहल और ड्रग्स के एडिक्ट भी हैं। इतना ही नहीं, हनी सिंह ने अपनी सगाई की अंगूठी नहीं पहनी थी और साथ ही हनी सिंह शादी की तस्वीरों को ऑनलाइन डालने की वजह से मेरे साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हनी सिंह, शालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार शालिनी ने मामले में 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगते हुए कहा है कि उनके साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया गया है। शलिनी ने कोर्ट से ये भी आग्रह किया कि वो हनी सिंह को ये आदेश दें कि वो हर महीने दिल्ली में उनके घर के किराए के लिए उन्हें पांच लाख का चेक दें ताकि उन्हें अपनी मां पर निर्भर होकर ना रहना पड़े।
4 of 5
हनी सिंह, शालिनी तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
शालिनी ने यह भी कहा कि उनके साथ हनी सिंह ने हनीमून के दौरान भी मारपीट की थी। जब वो मॉरीशस अपने हनीमून के लिए गए थे तो हनी सिंह का व्यवहार कुछ बदला-बदला नजर आ रहा था। लेकिन जब मैंने उनसे सवाल किया तो उन्होंने मुझपर चिल्लाया और साथ ही कहा मुझसे सवाल करेगी’।
विज्ञापन
5 of 5
हनी सिंह, शालिनी तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती को प्यार में बदला था। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। हालांकि इन दोनों की शादी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। बीच में हनी सिंह का नाम डियाना उप्पल से भी जुड़ा था, लेकिन इनके रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।