फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सम्मान: सरकार का एलान, सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को निधन के बाद मिलेगा कर्नाटक रत्न

Tue, 16 Nov 2021 10:08 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 16 Nov 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Honor: Government announced, superstar Puneet Rajkumar will get Karnataka Ratna after his death
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को कर्नाटक सरकार ने ऐलान किया कि दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये एलान कर्नाटक के मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए भी किया। कर्नाटक रत्न से सम्मानित होने वाले पुनीत राजकुमार 10वें शख्स होंगे। यह पुरस्कार कर्नाटक का सर्वोच्च पुरस्कार है। पुनीत का निधन 29 अक्टूबर को 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। पुनीत राजकुमार, कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार डॉ. राजकुमार के बेटे थे। अभिनेता राजकुमार के पांच बच्चे थे, उनमें से पुनीत सबसे छोटे थे। 



श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुआ ऐलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस पुरस्कार का ऐलान कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में किया था। ये कार्यक्रम पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था। इसका कार्यक्रम नाम 'पुनीत नामाना' रखा गया था।


पिता भी हो चुके हैं सम्मानित
पुनीत के पिता अभिनेता राजकुमार भी कर्नाटक के इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्हें साल 1992 में कर्नाटक रत्न से नवाजा गया था। उन्हें कवि कुवेम्पु के साथ ये कर्नाटक रत्न पुरस्कार दिया गया था। आखिरी बार इस पुरस्कार से आखिरी बार साल 2009 में समाजसेवा के लिए डॉ. वीरेंद्र हेगड़े को सम्मानित किया गया था। 

बड़ी हस्तियों को मिला है ये सम्मान
फिल्म अभिनेताओं के अलावा कर्नाटक रत्न प्रदेश की कई बड़ी और सम्मानित हस्तियों को मिल चुका है। इनमें राजनीति से ताल्लुक रखने वाले एस निजलिंगप्पा, वैज्ञानिक सीएनआर राव, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी, संगीत की दुनिया से जुड़े भीम सेन जोशी, समाजसेवी शिवकुमार स्वामीजी और डॉ. जे जावरेगौड़ा का नाम शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed