फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: रैपर रुहान अरशद ने इस्लाम के लिए छोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री और कंगना ने गांधीजी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Tue, 16 Nov 2021 07:57 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 16 Nov 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
rapper ruhan arshad quits music kangana ranaut statement on gandhi ji and rajkummar rao Patralekha reception top 10 entertainment
रुहान अरशद, कंगना रणौत - फोटो : Social Media

मियां भाई फेम रैपर रुहान अरशद ने इस्लाम के लिए संगीत की दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में संगीत हराम है। इस बात का अहसास उन्हें हो गया है और इसलिए वह पूरी तरह से म्यूजिक इंडस्ट्री को छोड़ रहे हैं। उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो साझा कर इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा, “आगे संगीत से सम्बंधित जो कुछ भी आएगा, इंशाअल्लाह मैं खुद को रोकूंगा कि ये चीज नहीं करनी चाहिए।” उन्होंने म्यूजिक जर्नी में सहयोग के लिए अपने फैंस का शुक्रिया भी कहा है। अपने वीडियो में रुहान अरशद कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, मैं पूरी तरह से संगीत की दुनिया को छोड़ रहा हूं और अभी से मैं कभी आगे म्यूजिक वीडियो नहीं बनाऊंगा। मुझे पता है कि इस्लाम में संगीत पाप है, मगर मेरा पैशन था, जिसकी वजह से मैं यहां तक आया। आगे संगीत से सम्बंधित जो कुछ भी आएगा, इंशाअल्लाह मैं खुद को इसे करने से रोकूंगा।

Miya Bhai: रैपर रुहान अरशद ने इस्लाम के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री को कहा अलविदा, बोले- अब सिर्फ हलाल काम करूंगा

rapper ruhan arshad quits music kangana ranaut statement on gandhi ji and rajkummar rao Patralekha reception top 10 entertainment
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

शादी हर किसी के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला होता है। ऐसे में हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है। मनोरंजन जगत में होने वाली अभिनेता और अभिनेत्रियों की शादियां तो कई-कई सालों तक लोगों को याद रह जाती हैं। लेकिन पिछले साल कोरोना महामारी के चलते कुछ सितारों ने भी बहुत ही साधारण तरह से शादी की और इन्हीं सितारों में शामिल हैं जय मां वैष्णोदेवी और देवो के देव महादेव में नजर आ चुकीं पूजा बनर्जी और टीवी अभिनेता कुणाल वर्मा। कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में कई सितारे धूमधाम से शादी नहीं कर पाए थे। पूजा और कुणाल वर्मा भी बीते साल अप्रैल में धूमधाम से शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें अपने सारे प्लान कैंसिल करने पड़े और साधारण तरह से दोनों ने कोर्ट मैरिज की। साल 2020 अक्तूबर में ही पूजा बनर्जी ने बाते को जन्म दिया। हालांकि अब कोविड कम होने के बाद और सब चीजें सामान्य होने के बाद पूजा बनर्जी ने एक बार फिर से धूमधाम से शादी रचाई।
 
कंगना का विवादास्पद पोस्ट: अब गांधीजी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- अपना हीरो समझदारी से चुनिए

rapper ruhan arshad quits music kangana ranaut statement on gandhi ji and rajkummar rao Patralekha reception top 10 entertainment
शाहरुख खान - फोटो : Twitter

किंग खान की बादशाहत के किस्से से हर कोई वाकिफ है। पर्दे पर दशकों से राज कर रहे शाहरुख खान केवल नाम के बादशाह नहीं हैं। बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुके अभिनेता के परिवार को नामी गिरामी खानदानों में गिना जाता है। मुंबई में आलीशान बंगला मन्नत हो या गाड़ियों का महंगे से महंगा कलेक्शन, किंग खान की लाइफस्टाइल किसी राजा से कम नहीं है। क्या आप जानते हैं कि मन्नत और चांद पर जमीन के अलावा किंग खान दुबई में एक पूरे द्वीप के भी मालिक हैं। किंग खान अपना जीवन भी किंग साइज जीते हैं और उनके शौक भी उनकी फिल्म की तरह "रईस" होते हैं। दुबई टूरिस्म के ब्रांड एम्बेसडर, शाहरुख खान को साल 2007 में दुबई के पाम जुमेराह में एक निजी द्वीप उपहार के रूप में मिला था।
 
King Khan: दुबई में एक पूरे आइलैंड के मालिक हैं शाहरुख खान, देखने में किसी जन्नत से कम नहीं यह जगह, कीमत करोड़ों में

विज्ञापन
विज्ञापन
rapper ruhan arshad quits music kangana ranaut statement on gandhi ji and rajkummar rao Patralekha reception top 10 entertainment
पूजा बनर्जी - फोटो : Instagram

शादी हर किसी के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला होता है। ऐसे में हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है। मनोरंजन जगत में होने वाली अभिनेता और अभिनेत्रियों की शादियां तो कई-कई सालों तक लोगों को याद रह जाती हैं। लेकिन पिछले साल कोरोना महामारी के चलते कुछ सितारों ने भी बहुत ही साधारण तरह से शादी की और इन्हीं सितारों में शामिल हैं जय मां वैष्णोदेवी और देवो के देव महादेव में नजर आ चुकीं पूजा बनर्जी और टीवी अभिनेता कुणाल वर्मा। कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में कई सितारे धूमधाम से शादी नहीं कर पाए थे। पूजा और कुणाल वर्मा भी बीते साल अप्रैल में धूमधाम से शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें अपने सारे प्लान कैंसिल करने पड़े और साधारण तरह से दोनों ने कोर्ट मैरिज की। साल 2020 अक्तूबर में ही पूजा बनर्जी ने बाते को जन्म दिया। हालांकि अब कोविड कम होने के बाद और सब चीजें सामान्य होने के बाद पूजा बनर्जी ने एक बार फिर से धूमधाम से शादी रचाई।
 
टेलीविजन: बेटे के जन्म के एक साल बाद बाद पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने रचाई शादी, ये सितारे हुए शामिल

विज्ञापन
rapper ruhan arshad quits music kangana ranaut statement on gandhi ji and rajkummar rao Patralekha reception top 10 entertainment
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी को सीक्रेट बनाए रखने की पूरी कोशिश की थी लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी से जुड़ी हर जानकारी सामने आती रही। वहीं, आखिर में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को खुश कर दिया। शादी के बाद राजकुमार और पत्रलेखा ने एक शानदार रिसेप्शन दिया, जिसमें स्टार्स के अलावा कई राजनेता भी शामिल हुए। राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी सोमवार शाम को हुई। इस दौरान कपल एक साथ बेहद ही सुंदर लग रहा था। राजकुमार ब्लैक सूट और पत्रलेखा गोल्डन साड़ी पहने नजर आईं। इस खास मौके पर राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के गाने पर डांस करते नजर आए।
 
फोटोज: शादी की खुशी में झूमकर नाचे राजकुमार राव, रिसेप्शन में पत्रलेखा ने भी दिया पूरा साथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed