फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना का विवादास्पद पोस्ट: अब गांधीजी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- अपना हीरो समझदारी से चुनिए

Tue, 16 Nov 2021 06:12 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 16 Nov 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut Azadi Remark Row now she said Gandhi ji was power hungry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत का 2014 में मिली आजादी वाले बयान पर उठा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अभिनेत्री ने नया आपत्तिजनक पोस्ट कर विवादों को हवा दे दी है। इस बार कंगना ने महात्मा गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया है। कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया गांधी जी पर विवादित बयान जारी करते हुए एक लम्बा चौड़ा पोस्ट किया। कंगना ने अपने पहले पोस्ट में जहां गांधी को  सत्ता का भूखा और चालाक बताया तो वहीँ दुसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि महात्मा गांधी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो।  



कंगना ने लोगों को दी सलाह 

कंगना ने गांधी जी पर विवादित बयान देने के साथ ही लोगों को भी ये सलाह दे डाली की वो अपना हीरो समझदारी से चुनें। कंगना यहीं पर शांत नहीं हुईं उन्होंने आगे अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि अगर तुम्हारे कोई एक गाल पर थप्पड़ मार दे तो दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती है। कंगना ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, 'जो स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे थे उन्हें तो लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया, क्योंकि उनमें न तो हिम्मत थी और न ही खून में उबाल।'

kangana ranaut Azadi Remark Row now she said Gandhi ji was power hungry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने लिखा ऐसे आजादी नहीं मिलती 

 

कंगना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ' वो सिर्फ सत्ता के भूखे थे और चालाक थे। उन्होंने हमें सिखाया कि अगर कोई तुम्हें थप्पड़ मारे तो अपना दूसरा गाल आगे कर दो, इस तरह तुम्हें आजादी मिल जाएगी। लेकिन ऐसे किसी को आजादी नहीं मिलती सिर्फ भूख मिलती है। अपना हीरो समझदारी से चुनें।'

kangana ranaut Azadi Remark Row now she said Gandhi ji was power hungry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने लिखा लोगों को इतिहास पता होना चाहिए 

कंगना महात्मा गांधी पर विवादित बयान देकर शांत नहीं हुईं बल्कि उन्होंने आगे अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा, 'गांधी जी ने कभी भी भगत सिंह और नेताजी का समर्थन नहीं किया। कई ऐसे सबूत हैं जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि गांधी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। इसलिए आपको चुनना है कि आपको किसका समर्थन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut Azadi Remark Row now she said Gandhi ji was power hungry
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने कहा जयंती मनाना काफी नहीं
 

कंगना रणौत ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'उन सबको यादों के एक बॉक्स में समेट कर सिर्फ उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए विश करना सच कहूं तो काफी नहीं है। बल्कि ये मूर्खतपूर्ण होने के साथ-साथ गैरजिम्मेदाराना भी है। हर इंसान को अपने इतिहास और अपने हीरो के बारे में पता होना जरुरी है। 

विज्ञापन
kangana ranaut Azadi Remark Row now she said Gandhi ji was power hungry
कंगना रणौत, जयपुर के कोतवाली थाने में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष - फोटो : Social Media
आजादी के बयान पर मचा था बवाल 
 

कुछ दिनों पहले ही कंगना रणौत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। जिसके बाद एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कंगना ने हमारे देश की आजादी को लेकर ऐसा बयान दिया जिससे काफी बवाल मच गया। कंगना ने अपने बयान में कहा था कि हमें 1947 में नहीं बल्कि साल 2014 में आजादी मिली है। उनके इस बयान के बाद  राजस्थान के कई शहरों में महिला कांग्रेस के द्वारा कंगना के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज करवाई गईं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनसे उनका पद्मश्री वापस लेने की मांग की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed