फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar-Patralekhaa Marriage: राजकुमार राव की शादी में इस वजह से नहीं पहुंच पाईं एकता कपूर, लिखा सोशल मीडिया पर पोस्ट

Tue, 16 Nov 2021 06:05 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 16 Nov 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar-Patralekhaa Marriage: Ekta Kapoor could not attend Rajkummar Rao's wedding because of pain in stomach, wrote a post on social media
एकता कपूर, राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ सात फेरें ले लिए हैं। दोनों का विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ चंडीगढ़ में उनके परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच संपन्न हुआ है। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक दूसरे का साथी होने की खुशी जाहिर की थी। उनकी तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सिलेब्स की बधाइयों की बाढ़ आ गई। प्रियंका चोपड़ा से लेकर आयुष्मान खुराना तक शादी की बधाइयां देते नजर आए। इस बीच राजकुमार राव की सबसे अच्छी दोस्त कहीं जाने वाली एकता कपूर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में नहीं पहुंच पाईं, जिसकी वजह उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर दोनों को बधाई देने के साथ न जाने की वजह बताई है।

Rajkummar-Patralekhaa Marriage: Ekta Kapoor could not attend Rajkummar Rao's wedding because of pain in stomach, wrote a post on social media
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

एकता ने दोनों सोशल मीडिया पर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा 'मेरे पेट में तेज दर्द की वजह से मैं ट्रैवल नहीं कर पाई और इस खूबसूरत जोड़े की शादी में नहीं जा पाई। लेकिन पात्रा और राज आप दोनों ने मुझे प्यार पर भरोसा करना सिखाया है। मैं बता नहीं सकती कि दोनों के लिए मैं कितनी खुश हूं।'

Rajkummar-Patralekhaa Marriage: Ekta Kapoor could not attend Rajkummar Rao's wedding because of pain in stomach, wrote a post on social media
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

आगे एकता लिखती हैं 'जैसा आप दोनों के बीच प्यार है वैसे मैंने कम ही देखा है। जब भी राज पात्रा के बारे में बात करता है तो यह मुझे यकीन दिलाता है कि प्यार, खुशी और देखभाल अस्थायी नहीं है! आप दोनों को बधाई।'

View this post on Instagram

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar-Patralekhaa Marriage: Ekta Kapoor could not attend Rajkummar Rao's wedding because of pain in stomach, wrote a post on social media
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार ने लिखा खास नोट
शादी होने के साथ ही राजकुमार ने अपनी शादी की तस्वीर सोशल माडिया पर शेयर करते हुए लिखा 'आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद मैंने अपनी सबकुछ से शादी कर ली है, मेरी सोलमेट, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरा परिवार। आज मेरे लिए इससे बड़ी कोई खुशी नहीं है कि मैं अब तुम्हारा पति कहलाऊंगा पत्रलेखा। हमेशा के लिए और सबसे परे..'

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

विज्ञापन
Rajkummar-Patralekhaa Marriage: Ekta Kapoor could not attend Rajkummar Rao's wedding because of pain in stomach, wrote a post on social media
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

पत्रलेखा का संदेश
राजकुमार से शादी के बाद पत्रलेखा ने इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए लिखा 'आज सब कुछ... मेरा प्रेमी, अपराध में मेरा साथी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा, पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! उनकी पत्नी होने से बड़ी कोई खुशी नहीं है! हमारे लिए हमेशा के लिए..'

View this post on Instagram

A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed