बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बेटी आदिरा ने उन्हें फिल्म बंटी और बबली 2 के एक सीन में रोने की एक्टिंग करते हुए देखकर खुद भी रोने लगी थी। यश राज फिल्म्स द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में अभिनेता सैफ अली खान ने रानी से पूछा कि क्या आदिरा ने उन्हें पहले ऑन-स्क्रीन देखा था। इस पर रानी मुखर्जी ने कहा कि हां आदिरा ने मुझे ऑन-स्क्रीन देखा था। वह बंटी और बबली 2 की शूटिंग के लिए हमारे साथ अबू धाबी आई थी।
खुलासा: रानी मुखर्जी ने कहा- बंटी और बबली 2 में उनका एक दृश्य देखकर रोने लगी थी बेटी आदिरा, जानिए वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने रानी मुखर्जी से पूछा कि क्या आदिरा ने उनकी कोई फिल्म देखी है। इस पर रानी मुखर्जी उनको बताती है कि बेटी आदिरा ने उनकी फिल्म हिचली देखी है, लेकिन उस वक्त वह ढाई साल की थी। सैफ ने यह भी पूछा कि क्या आदिरा ने उन्हें ऑनस्क्रीन रोते हुए देखा? इस पर रानी मुखर्जी कहती हैं, मैंने उसे बंटी और बबली 2 दिखाने की कोशिश की थी। एक मिनट के एक दृश्य में जहां मैं रोने का अभिनय कर रही थी, उसे देखकर वह रोने लगी।
रानी मुखर्जी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह मुझे रोते हुए देखकर सहज है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी उन्हें पर्दे पर नाचते हुए देखना पसंद करती है। रानी ने बताया कि जब वह कुछ मजेदार कर रही होती हूं तो उनकी बेटी उन्हें देखना पसंद करती है।
गौरतलब है कि रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बुबली 2 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी गृहिणी का किरदार निभाते हुए दिखेंगी। फिल्म में एक्टर सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ लीड रोल में दिखेंगे। रानी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं। जहां उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें किसी जमाने में शाहरुख खान और आमिर खान पर क्रश हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि आमिर खान के साथ रोमांटिक सीन करने के दौरान वह नर्वस थी। इस कॉमेडी शो के होस्ट कपिल शर्मा ने रानी मुखर्जी से पूछा कि क्या वह कभी किसी वरिष्ठ अभिनेता के साथ शॉट देने से घबराई हैं। इस पर रानी मुखर्जी ने बताया कि वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग करने से थोड़ी डरी हुई थीं।
रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 19 नवंबर को रिलीज हो रही है। रानी मुखर्जी ने कपिल शर्मा के शो में कहा था कि वह असल जिंदगी में भी मिडिल क्लास ही हैं।