{"_id":"61938d7d2b3bb114963b5e8d","slug":"top-10-hindi-films-these-are-the-highest-grossing-films-of-hindi-cinema-aamir-became-the-number-one","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 10 Hindi Films: हिंदी सिनेमा की ये हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, आमिर बने अव्वल नंबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Top 10 Hindi Films: हिंदी सिनेमा की ये हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, आमिर बने अव्वल नंबर
हिंदी सिनेमा में 100 करोड़ी फिल्मों के मुकाबले में ‘फिल्म सूर्यवंशी’ की कमाई के चलते सलमान खान की बराबरी कर चुके अभिनेता अक्षय कुमार को एक बात हमेशा सालती रही है और वह है हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चोटी की 10 फिल्मों में उनकी किसी फिल्म का शुमार न होना। ट्रेड विशेषज्ञ शुरू से अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस के लिए भरोसेमंद स्टार मानते रहे हैं और यही वजह है कि उनकी साल में चार पांच फिल्में रिलीज हो ही जाती हैं। जबकि सलमान खान की चार फिल्में हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। आइए देखते हैं कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी की ये 10 फिल्में कौन सी हैं...
फिल्म- किक
हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों की लिस्ट में सबसे आखिरी पायदान पर है सलमान खान की फिल्म ‘किक’। 25 जुलाई 2014 को रिलीज हुई साजिद नाडियाडवाला निर्देशित फिल्म ‘किक’ ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 164.09 करोड़ रुपये कमाए थे और इसकी सिनेमाघरों से कुल कमाई रही 231.85 करोड़ रुपये। फिल्म ‘किक’ में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज, मिथुन चक्रवर्ती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुडा की मुख्य़ भूमिकाएं रहीं।
2 of 10
कृष 3
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- कृष 3
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की फेहरिस्त में राकेश रोशन निर्देशित ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 3’ का नाम नौवें नंबर पर आता है। 1 नवंबर 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में ही सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया था। फिल्म की सिनेमाघरों से कुल कमाई रही 244.92 करोड़ रुपये।
3 of 10
तानाजी: द अनसंग वॉरियर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- तानाजी: द अनसंग वॉरियर
आठवें नंबर पर है पिछले साल रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वारियर’ जिसकी कामयाबी ने इसके निर्देशक ओम राउत को अपनी अगली फिल्म ‘आदिपुरुष’ बनाने का हौसला दिया। 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई इस फिल्म ने सौ करोड़ रुपये रिलीज के छठे दिन कमाए थे। इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा 279.55 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
धूम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- धूम 3
आमिर खान, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा स्टारर यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘धूम 3’ हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लस्ट में सातवें नंबर पर है। सिर्फ तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये कमा लेने वाली इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा है 284.27 करोड़ रुपये। 20 दिसंबर 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म की अगली फ्रेंचाइजी बनने के चर्चे अरसे से होते रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- सुल्तान
बॉक्स ऑफिस के ‘सुल्तान’ कहलाने वाले अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ हिंदी सिनेमा की टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है। 6 जुलाई 2016 को रिलीज हुई अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा तीसरे दिन ही छू लिया था। 300 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों में भी सलमान की ‘सुल्तान’ शामिल है। इसकी बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई रही 300.45 करोड़ रुपये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।