फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miya Bhai: रैपर रुहान अरशद ने इस्लाम के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री को कहा अलविदा, बोले- अब सिर्फ हलाल काम करूंगा

Tue, 16 Nov 2021 04:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 16 Nov 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Miya Bhai rapper Ruhaan Arshad quits music due to Islam
रैपर रुहान अरशद - फोटो : सोशल मीडिया

मियां भाई फेम रैपर रुहान अरशद ने इस्लाम के लिए संगीत की दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में संगीत हराम है। इस बात का अहसास उन्हें हो गया है और इसलिए वह पूरी तरह से म्यूजिक इंडस्ट्री को छोड़ रहे हैं। उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो साझा कर इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा, “आगे संगीत से सम्बंधित जो कुछ भी आएगा, इंशाअल्लाह मैं खुद को रोकूंगा कि ये चीज नहीं करनी चाहिए।” उन्होंने म्यूजिक जर्नी में सहयोग के लिए अपने फैंस का शुक्रिया भी कहा है।

Miya Bhai rapper Ruhaan Arshad quits music due to Islam
रैपर रुहान अरशद - फोटो : सोशल मीडिया

अपने वीडियो में रुहान अरशद कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, मैं पूरी तरह से संगीत की दुनिया को छोड़ रहा हूं और अभी से मैं कभी आगे म्यूजिक वीडियो नहीं बनाऊंगा। मुझे पता है कि इस्लाम में संगीत पाप है, मगर मेरा पैशन था, जिसकी वजह से मैं यहां तक आया। आगे संगीत से सम्बंधित जो कुछ भी आएगा, इंशाअल्लाह मैं खुद को इसे करने से रोकूंगा।

Miya Bhai rapper Ruhaan Arshad quits music due to Islam
रुहान अरशद - फोटो : सोशल मीडिया

रुहान अरशद ने उन लोगों को भी म्यूजिक छोड़ने की सलाह दी है जो उनको देखकर इस इंडस्ट्री में आए थे। रुहान ने कहा, अब मुझे अल्लाह ताला हलाल तरीके से कोई अलग मुकाम देगा। मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है। अल्लाह की तरफ से ये एक हिदायत भी हो सकती है। इस्लाम में जो हराम है, उस चीज को दूर रखते हुए मैं आपलोगों से संपर्क में रहूँगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Miya Bhai rapper Ruhaan Arshad quits music due to Islam
रैपर रुहान अर्शद - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही रुहान ने अपने प्रशंसकों से भी सलाह मांगी कि यूट्यूब पर ऐसा कौन सा ‘हलाल’ काम करें। उन्होंने अपने उस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि वो फिलहाल यूट्यूब नहीं छोड़ रहे हैं क्योंकि इसमें उन्होंने काफी मेहनत की है।

विज्ञापन
Miya Bhai rapper Ruhaan Arshad quits music due to Islam
सना खान - फोटो : अमर उजाला
बता दें इससे पहले सना खान ने भी इस्लाम के लिए फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस्लाम छोड़ने के एक महीने बाद उन्होंने मौलवी अनस मुफ्ती से शादी रचा ली। सना फिल्म धन धना धन गोल, जय हो, वजह तुम हो और टॉयलेट एक प्रेम कथा में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह झलक दिखला जा 7, खतरों के खिलाड़ी 6, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और एंटरटेनमेंट की रात में भी नजर आईं थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed