{"_id":"6193793aed92496506729c6d","slug":"kareena-told-rohit-she-will-star-in-singham-returns","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शेट्टी का खुलासा: 'सिंघम रिटर्न्स' करना चाहती थीं करीना कपूर, फोन कर कही थी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोहित शेट्टी का खुलासा: 'सिंघम रिटर्न्स' करना चाहती थीं करीना कपूर, फोन कर कही थी यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 16 Nov 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस करीना कपूर ने उन्हें 'सिंघम रिटर्न्स' फिल्म बनाते वक्त फोन किया था और कहा था कि वह फिल्म में एक्टिंग करेंगी। रोहित शेट्टी ने यह भी बताया कि करीना कपूर खान इस फिल्म में क्यों आना चाहती थीं। गौरतलब है कि फिल्म सिंघम रिटर्न्स साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह सिंघम फिल्म की अगली कड़ी थी। रोहित शेट्टी इससे पहले साल 2011 में सिंघम फिल्म बना चुके थे, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
2 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म सिंघम रिटर्न्स, मलयालम फिल्म एकलव्यन (1993) से प्रेरित थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ही करिना कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं। अजय देवगन फिल्म में डीसीपी बाजीराव सिंघम की भूमिका में थे और करीना कपूर ने अवनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अनुपम खेर और एजाज खान भी थे।
3 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रोहित शेट्टी ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है करीना और मैंने गोलमाल 2 में साथ काम किया था। जब मैं सिंघम 2 फिल्म बना रहा था उस वक्त उन्होंने मुझे बुलाया था और पूछा था कि मैं आगे क्या कर रहा हूं। रोहित शेट्टी ने बताया कि करीना ने पूछा था- आप आगे क्या कर रहे हैं? इस पर उन्होंने करीना कपूर को बकाया कि वह सिंघम रिटर्न्स फिल्म बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर करीना कपूर ने उनसे पूछा कि फिल्म में कौन लड़की है? मैं फिल्म कर रही हूं। रोहित शेट्टी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने करीना कपूर को बताया कि फिल्म में फीमेल करेक्टर की भूमिका इतनी बड़ी नहीं है। इस पर करीना कपूर ने कहा कि यह उसके बारे में नहीं है। मैं सिर्फ टीम के साथ समय बिताना चाहता हूं और फिल्म में रहना चाहता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : Social Media
सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की पुलिस एक्शन ड्रामा फिल्म सूर्यवंशी ने केवल दस दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और कटरीना कैफ हैं। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और खूब सराही जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।