फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुमनाम सितारे: कभी 'विश्व सुंदरी' रह चुकी ये एक्ट्रेस जी रही गुमनामी की जिंदगी, शादी के बाद पति पर लगाया था अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप

Tue, 16 Nov 2021 03:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 16 Nov 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
miss world Yukta Mookhey stays away from limelight her husband was accused of having unnatural physical relation
युक्ता मुखी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में धमाल मचाने का बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन का नाम हर कोई जानता है। ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था और सुष्मिता सेन 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। लेकिन इस लिस्ट में एक और अभिनेत्री का नाम शामिल है, जिन्होंने पहले मॉडलिंग की दुनिया में अपनी रैंप वॉक से हर किसी को हैरान कर दिया और फिर वह फिल्मी दुनिया आईं। हम बात कर रहे हैं युक्ता मुखी की, जो मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में आईं। लेकिन इतना कुछ हासिल करने के बाद वह आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

miss world Yukta Mookhey stays away from limelight her husband was accused of having unnatural physical relation
युक्ता मुखी - फोटो : फाइल

1999 में बनीं मिस वर्ल्ड
युक्ता मुखी का जन्म 1979 में बेंगलुरु के एक सिंधी परिवार में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश दुबई में हुई। हालांकि, छोटी उम्र में ही युक्ता अपने परिवार के साथ मुंबई लौट आईं और यहीं पर उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई को आगे जारी किया। युक्ता मॉडल बनना चाहती थीं और उन्होंने अपने इस सपने को पूरा भी किया। युक्ता ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद वह इसी साल मिस वर्ल्ड भी बनीं। युक्ता की इस कामयाबी ने उनके लिए एक्टिंग की दुनिया के दरवाजे खोल दिए थे।

miss world Yukta Mookhey stays away from limelight her husband was accused of having unnatural physical relation
युक्ता मुखी

बॉलीवुड में नहीं हुईं सफल
मॉडलिंग के क्षेत्र में सफल होने के बाद युक्ता मुखी की फिल्मी दुनिया में एंट्री हुई। युक्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘पूवेलम उन वसम’ से की। इसके बाद वह साल 2002 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘प्यासा’ में नजर आईं। इस फिल्म में युक्ता ने आफताब शिवदासानी के साथ काम किया था। इसके बाद वह 'कटपुतली' और 'लव इन जापान' जैसी फिल्मों में नजर आईं। लेकिन उनका करियर रफ्तार नहीं पकड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
miss world Yukta Mookhey stays away from limelight her husband was accused of having unnatural physical relation
युक्ता मुखी

भोजपुरी इंडस्ट्री में भी आजमाई किस्मत
युक्ता ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमाई। अभिनेत्री ने 'उन्होंने कब कहबा तू आईलव यू' में काम किया। युक्ता अपना फिल्मी करियर बनाने की पूरी कोशिश कर रही थीं लेकिन वह सफल नहीं हो पाईं। अभिनेत्री आखिरी बार 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'मेमसाब' में नजर आई थीं। इसके बाद युक्ता ने खुद को धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूर कर लिया।

विज्ञापन
miss world Yukta Mookhey stays away from limelight her husband was accused of having unnatural physical relation
युक्ता मुखी

2008 में रचाई शादी
युक्ता मुखी ने साल 2008 में न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी रचाई थी। अभिनेत्री ने अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया। उनकी लाइफ में सब कुछ ठीक था और इसी बीच एक्ट्रेस एक बेटे की मां भी बनीं। लेकिन साल 2013 में युक्ता ने अपने पति प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर हर किसी को हैरान कर दिया। युक्ता ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक सेक्स जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों का ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से साल 2014 में तलाक ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed