फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidnaaz: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर फूट- फूटकर रोईं शहनाज गिल, वीडियो देख भावुक हुए फैंस

Tue, 16 Nov 2021 02:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 16 Nov 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
Sidnaaz: Shehnaz Gill wept bitterly after remembering Siddharth Shukla fans got emotional after watching the video
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को करीब ढाई महीने बीत चुके हैं। लेकिन आज भी लोग शहनाज गिल और उनकी जोड़ी को पहले की ही तरह चाहते हैं। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी लोगों को बिग बॉस 13 से ही काफी पसंद करते हैं। शहनाज ने तो कई बार सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार भी किया था। हालांकि, दोनों का यह साथ सिर्फ बिग बॉस तक ही सीमित नहीं रहा था। 

 इस शो में बाहर आने के बाद भी दोनों कई बार अलग-अलग मौके साथ नजर आते रहे। दोनों की यह जोड़ी फैंस के बीच सिडनाज के नाम से मशहूर थी। दोनों कुछ म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए थे। हालांकि, सिद्धार्थ के निधन के इतने समय के बाद भी शहनाज गिल अब तक उनकी मौत के गम से बाहर नहीं आ पाई हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Memories of sidnaazz 💔💔❤️ (@memoriesofsidnaazz_)

 

Sidnaaz: Shehnaz Gill wept bitterly after remembering Siddharth Shukla fans got emotional after watching the video
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक यूं चले जाने से शहनाज गिल बुरी तरह टूट गईं हैं। वह बीते कई समय से वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं थीं। लेकिन, बीते कुछ दिनों पहले ही वह अपनी फिल्म ‘हौसला रख’ के प्रमोशन में नजर आईं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर उनके इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज सिद्धार्थ को याद करते हुए रोती नजर आईं। 

 

 

Sidnaaz: Shehnaz Gill wept bitterly after remembering Siddharth Shukla fans got emotional after watching the video
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए इस वीडियो में सिद्धार्थ को याद करते हुए शहनाज गिल रोने लग जाती हैं और फिर और अपना चेहरा ढक लेती हैं। वहीं, इस दौरान उनके साथ मौजूद उनके को- एक्टर दिलजीत दोसांझ उन्हें सांत्वना देते नजर आए। शहनाज का यह वीडियो देख सिडनाज के फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidnaaz: Shehnaz Gill wept bitterly after remembering Siddharth Shukla fans got emotional after watching the video
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को ‘तू यहीं है’ नाम का एक गाना भी समर्पित किया था। हालांकि, उनके फैंस को यह गाना कुछ खास पसंद नहीं आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ के गम से उबरने के लिए सिद्धार्थ की मां गीता शुक्ला ने उनकी मदद की थी और उन्हें वापस काम पर लौटने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
Sidnaaz: Shehnaz Gill wept bitterly after remembering Siddharth Shukla fans got emotional after watching the video

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला का इसी साल 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सिद्धार्थ ने सिर्फ 40 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके अचानक इस तरह चले जाने से पूरा टीवी जगत और उनके फैंस सदमे में चले गए थे। इतना ही नहीं किसी के लिए भी इस खबर पर यकीन करना आसान नहीं था। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed