बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे भी अपने माता-पिता की तरह फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का सपना देखते हैं और इसके लिए वह कड़ी मेहनत करने के लिए भी तैयार रहते हैं। अब तक कई ऐसे स्टार किड्स हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता के नक्शे कदमों पर चलकर एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाया और वह सफल भी रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं, जो इस इंडस्ट्री में खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। ये स्टार किड कड़ी मेहनत के बाद भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। आज हम अपनी इस स्टोरी में आपको बॉलीवुड के उन स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बड़े बजट की फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन वह फ्लॉप ही साबित हुए।
करियर: ये पांच स्टारकिड फिल्मों में हुए सुपर फ्लॉप, मेकर्स के डुबाए करोड़ों रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्ययन सुमन
अध्ययन सुमन बॉलीवुड स्टार शेखर सुमन के बेटे हैं। अध्ययन ने बॉलीवुड में साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाल-ए-दिल’ से कदम रखा था। इस फिल्म के कुछ समय बाद ही अभिनेता का नाम कंगना रणौत के साथ जुड़ गया। इसके अलावा, वह कई फिल्मों में भी नजर आए। लेकिन कोई भी चीज उनका करियर नहीं उठा पाई।
फरदीन खान
बॉलीवुड अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने साल 1998 में ‘प्रेम अगन’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन उनका करियर कामयाब नहीं रहा। उनकी फिल्मों को ज्यादा प्यार नहीं मिला।
हरमन बावेजा
हरमन बावेज बॉलीवुड अभिनेता हैरी बावेजा के बेटे हैं। उनका लुक ऋतिक रोशन से काफी ज्यादा मिलता-जुलता है। ऐसे में माना जा रहा था कि वह फिल्मी दुनिया में सफल रहेंगे। मेकर्स भी उनके बारे में यही मानते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा यश चोपड़ा के बेटे हैं। ऐसे में ये माना जाता था कि उनका फिल्मी करियर हिट है। उदय चोपड़ा ने फिल्म 'मोहब्बतें' में सपोर्टिंग रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और उनके काम को भी काफी पसंद किया गया। लेकिन उनका करियर नहीं चल पाया।