दक्षिण भारतीय फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर नई पोस्ट शेयर की है। उन्होंने 'सबसे मजबूत लोगों' पर एक पोस्ट साझा की है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, सबसे मजबूत लोग वे नहीं हैं जो हमारे सामने ताकत दिखाते हैं, बल्कि वे जो लड़ाई जीतते हैं, हम उनके बारे में कुछ नहीं जानते हैं।
सोशल मीडिया: सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- सबसे मजबूत वे नहीं जो ताकत दिखाते हैं..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि सामंथा रूथ प्रभु ने अपने प्रशंसकों के लिए अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह सफेद रंग का पैंटसूट पहने हुए हैं और बालों को पीछे की ओर बांधा हुआ है। इन तस्वीरों में सामंथा अलग-अलग स्टाइल में पोज दे रही हैं।
सामंथा रुथ प्रमु इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सफेद ड्रेस में शेयर की गई उनकी नई तस्वीर को 4 लाख 81 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर कई तरह की टिप्पणियां आ रही हैं। तस्वीरों के अलावा वह इंस्टाग्राम स्टोरीज में कई अलग-अलग उद्धरण भी शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने लॉस एंजिल्स की लेखिका जेमी वरोन का एक उद्धरण शेयर किया था। जिसमें कहा गया था कि आपको साम्राज्य बनाने की जरूरत नहीं है? क्या होगा यदि आपने बस एक प्यारा जीवन बनाया है जो आपको खुश महसूस कराता है, जो आपको आनंद देता है, जो कि उत्पादक और सहायक है? क्या होगा यदि आपने अपने उन हिस्सों को ठीक कर दिया जिनकी अधिक से अधिक आवश्यकता है? क्या होगा यदि आपने फिर से परिभाषित किया कि सफलता आपको कैसी दिखती और महसूस होती है? क्या होगा यदि आपने तय कर लिया है कि पर्याप्त है?
सामंथा रुथ प्रभु अपनी आने वाली फिल्म काथुवाकुला रेंदु काधल में विजय सेतुपति के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज में भी उनका एक डांस नंबर होगा। नागा चैतन्य से तलाक होने के बाद इस बार सामंथा ने अपनी पहली दिवाली मनाई है। वह दिवाली के दिन एक खूबसूरत ड्रेस में दिखीं। इससे पहले अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का कहना था कि वह योद्धा हैं और कभी हार नहीं मानती हैं। उन्होंने अभिनेता नागा चैतन्य से अलग होने के एक महीने बाद खास पोस्ट साझा की थी। जिसमें उन्होंने परिपूर्ण नहीं होने और कभी हार न मानने की बात लिखी थी। सामंथा और नागा चैतन्य की शादी साल 2017 में हुई थी। चार साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया।