शादियों का सीजन आ चुका है और इसका धमाल बॉलीवुड और टीवी जगत में साफ देखने मिल रहा है। बीते साल कोरोना वायरस की वजह से कुछ स्टार्स ने ग्रैंड सेलिब्रेशन छोड़कर अपने खास सदस्यों की मौजूदगी में शादी रचाई थी लेकिन कई स्टार कपल्स ने अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया था, जिस वजह से अब सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में आने वाले हफ्तों में कई सितारे अपने स्पेशल वन के साथ सात फेरे लेते हुए नजर आएंगे।
वेडिंग सीजन: कटरीना-विक्की से अंकिता-विक्की तक, जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा आर्या
श्रद्धा आर्या टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। उन्होंने सीरियल ‘कुंडली भाग्या’ से सबका दिल जीता है। श्रद्धा आर्या आज यानी 16 नवंबर को अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। अभिनेत्री की शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
संजय गगनानी
श्रद्धा आर्या के को-एक्टर संजय गगवानी भी अपनी गर्लफ्रेंड पूनम प्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संजय और पूनम 27 नवंबर को सात फेरे लेंगे। कपल की शादी दिल्ली में होगी। शादी के बाद संजय गगनानी और पूनम प्रीत 28 नवंबर को अपने मेहमानों को एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।
सायंतनी घोष
सायंतनी घोष टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। वह लंबे समय से अनुग्रह तिवारी को डेट कर रही हैं, जो फिटनेस इंडस्ट्री के ताल्लुक रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सायंतनी घोष और अनुग्रह 5 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल है। दावा किया जा रहा है कि विक्की और कटरीना 7 से 9 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी राजस्थान के सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में होगी, जिसकी तैयारी दोनों परिवार कर रहे हैं।