फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: आर्यन खान ड्रग केस में एनसीबी पूछताछ के बाद पहली बार अनन्या पांडे ने शेयर की पोस्ट, जानिए क्या लिखा

Tue, 16 Nov 2021 12:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 16 Nov 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Ananya shares first post since being questioned by NCB in Aryan Khan drug case
अनन्या पांडे, - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने आर्यन खान ड्रग केस में एनसीबी द्वारा पूछताछ के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। गौरतलब है कि पिछले महीने एक्ट्रेस अनन्या पांडे से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में पूछताछ की थी। उन्हें इस केस में पूछताछ के लिए तीन बार एनसीबी दफ्तर बुलाया गया था। उसके बाद से अनन्या पांडे कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया से दूर हो गई थी और इंस्टाग्राम पर उनकी उपस्थिति नहीं दिख रही थी।


 

Ananya shares first post since being questioned by NCB in Aryan Khan drug case
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अब इस विवाद के बाद वह पहली बार इंस्टाग्राम पर फिर लौटी हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह कार के भीतर बैठी हुई दिख रही हैं और इंद्रधनुष को कैप्चर करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, हल्की- सी बारिश के बिना आपके पास इंद्रधनुष नहीं हो सकता। एक नजर देखो।

Ananya shares first post since being questioned by NCB in Aryan Khan drug case
अनन्या पांडे ब्राइडल लुक - फोटो : instagram/ananyapanday

यह वीडियो कहां शूट किया गया है अनन्या पांडे ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। इस खूबसूरत वीडियो में कैमरा अनन्या पांडे के हंसते हुए चेहरे से पैन होकर कार के बाहर सुदूर प्रकृति के बीच आसमान में बने इंद्रधनुष के दृश्य पर टिकता है। बाहर हरियाली है और आसमां में प्यारा सा इंद्रधनुष उभरकर आया है। इस वीडियो को 6 लाख 98 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अनन्या के फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और तरह-तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya shares first post since being questioned by NCB in Aryan Khan drug case
आर्यन खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, अनन्या पांडे को लोगों ने बहुत ज्यादा तंग किया है जबकि उनकी कोई गलती नहीं थी। वहीं कई यूजर्स उनसे इंस्टाग्राम पर वापस लौटने से खुश हैं और स्वागत कर रहे हैं। मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद से अनन्या एकदम से इंस्टाग्राम से दूर हो गई थी। जबकि वह इससे पहले तक इस प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती थीं। 

विज्ञापन
Ananya shares first post since being questioned by NCB in Aryan Khan drug case
अनन्या पांडे - फोटो : Insatagram- @ananyapanday

इस वीडियो पर अनन्या की मां भावना पांडे ने भी कमेंट किया है। उन्होंने बेटी के इस खूबसूरत वीडियो पर दिल वाला इमोजी बनाया है। फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और अनन्या की दोस्त हेलेना एलेसी ने भी वीडियो पर प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, अच्छी और बुरी चीजें जिंदगी का हिस्सा हैं। स्वीकार करें। बुरा सीखने की प्रक्रिया है, आप इससे आगे निकल जाएंगे। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको खुशी होगी और यह अच्छी बात है।

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed