{"_id":"6321b58caa91b3631136c0ae","slug":"honour-singer-shailendra-singh-musicians-anand-milind-to-get-lata-mangeshkar-award-on-her-birth-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honour: शैलेंद्र सिंह और संगीतकार आनंद-मिलिंद होंगे सम्मानित,लता मंगेशकर की जयंती पर मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Honour: शैलेंद्र सिंह और संगीतकार आनंद-मिलिंद होंगे सम्मानित,लता मंगेशकर की जयंती पर मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 14 Sep 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आनंद-मिलिंद और शैलेंद्र सिंह को मिलेगा लता मंगेशकर पुरस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा में हमने कई संगीत सम्राटों को अपनी आवाज से लेकर अपने म्यूजिक का जादू चलाते हुए देखा है। बॉलीवुड के कईं गायक और संगीतकार जोड़ियां देश में ही नहीं विदेश में भी बहुत मशहूर हैं। इन्हीं में से एक हैं प्रख्यात पार्श्व गायक शैलेंद्र सिंह और संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद। शैलेंद्र सिंह और आनंद-मिलिंद को 28 सितंबर को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उनके जन्म स्थान इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
2 of 4
लता मंगेशकर के साथ शैलेंद्र सिंह
- फोटो : Social Media
संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश संस्कृति डिपार्टमेंट हर साल यह पुरस्कार देता है। सम्मान के साथ इसमें दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। अपनी अलग आवाज के लिए पहचाने जाने वाले शैलेंद्र सिंह ने 1970 और 80 के दशक में कईं लोकप्रिय गाने गाए हैं। शैलेंद्र सिंह को लता मंगेशकर पुरस्कार साल के लिए दिया जाएगा।
3 of 4
शैलेंद्र सिंह, आनंद- मिलिंद
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश संस्कृति डिपार्टमेंट के एक अधिकारी का कहना है कि, 'जहां शैलेंद्र सिंह को साल 2019 के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा, वहीं 200 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार करने वाले आनंद-मिलिंद को साल 2020 के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने पिछली बार 7 फरवरी, 2020 को लता मंगेशकर पुरस्कार समारोह का आयोजन किया था। उसके बाद यह कोरोना महामारी के कारण आयोजित नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लता मंगेशकर
- फोटो : Twitter @IIMMDelhi
बॉलीवुड की स्वर कोकिला और महान गायिका लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन काल में सिनेमा इंडस्ट्री को ऐसी अनगिनत स्मृतियां दी हैं, जिन्हें भुला पाना बहुत ही मुश्किल है। कईं फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली लता ताई का निधन 6 फरवरी, 2022 को मुंबई में हो गया था। शैलेंद्र सिंह और आनंद-मिलिंद से पहले नौशाद, किशोर कुमार और आशा भोंसले सहित कईं प्रसिद्ध कलाकारों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।